Cli

‘आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो’,गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा से क्यों कही ये बात?

Uncategorized

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आूजा अक्सर चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले वह लाफ्टर शेफ में नजर आई थी। जहां उन्होंने कृष्णा, अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ अपनी बरसों पुरानी लड़ाई को खत्म किया। इसके अलावा अक्सर गोविंदा के साथ उनके तलाक की खबरें लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती है। अब सुनीता एक कुकिंग शो में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ बेटी टीना आूजा भी दिखाई देंगी।

इस शो में आने से पहले सुनीता आूजा ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि गोविंदा ने उनसे क्या कहा था। मिड डे से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर रिएक्शन दिया है। सुनीता ने कहा कि मेरे आदरणीय पति गोविंदा ने मुझसे कहा कि आगे बढ़ो और काम करो लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो। तो मैं बिना किसी के सहारे अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं। सुनीता से शो के बारे में भी बात की गई।

उनसे पूछा गया कि शो में काफी पॉपुलर चेहरे आ रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार का प्रेशर तो फील नहीं हो रहा। इस पर सुनीता ने कहा कि मुझे लाइफ में कुछ भी चैलेंजिंग नहीं लगता। मैं जो भी करती हूं उसे बेहतरीन बनाने की पूरी कोशिश करती हूं। जिसके बाद सुनीता से पूछा गया कि क्या वह आगे भी रियलिटी शो करती रहेंगी?

इस पर उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में मुझे समझ आ गया है कि पैसा बहुत जरूरी चीज है और प्यार करके 40 साल मैंने देख लिया है। मैं अब सिर्फ काम करूंगी। पैसे के लिए ही करूंगी। मैं किसी भी तरह का शो करने के लिए तैयार हूं। बता दें कि सुनीता जी5 के मां हुना रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं।

इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसे शिल्पा शेट्टी होस्ट करते हुए नजर आएंगी। दावा है कि शो में उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे तानिया मित्तल अपनी मां के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर शाहिदा अंसारी भी शो में दिखाई देंगी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड के दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *