Cli

राहुल रॉय को है गंभीर बीमारी? आंख खुलते ही लेते हैं दवाइयाँ!

Uncategorized

90 के दशक का वो लवर बॉय जिसकी एक स्माइल पर लाखों दिल धड़कते थे। आशिकी के राहुल रोए को शायद खुद अंदाजा नहीं था कि उनकी जिंदगी एक दिन ऐसा टर्न लेगी जहां कैमरा और फिल्मों से ज्यादा उनकी लड़ाई खुद खुद की हेल्थ के साथ होगी और रिकवरी पर होगी। साल 2020 में कारगिल में शूटिंग के दौरान आए ब्रेन स्ट्रोक ने राहुल की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया। लेकिन आज कई मुश्किलों के बाद वो कहते हैं थिंग्स आर मच बेटर नाउ देन बिफोर। राहुल ने हाल ही में ही अपनी जर्नी और मुश्किल वक्त के बारे में बात की है।

उन्होंने बताया कि साल 2020 में कारगिल में शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्टॉक हुआ था। उस वक्त हालत ऐसी थी कि खुद उन्हें नहीं पता था कि वह ठीक से बोल या फिर चल पाएंगे। सोचिए एक एक्टर जिसने सालों तक बड़े पर्दे पर अपनी आवाज और पर्सनालिटी से लोगों को एंटरटेन किया उसके सामने अचानक से सबसे बड़ा सवाल यही था क्या वो फिर ठीक से बोल पाएंगे राहुल के लिए रिकवरी का रास्ता काफी मुश्किल थाI राहुल ने बताया कि स्ट्रोक के बाद उनकी सबसे बड़ी चिंता स्पीच थी यानी कि उन्हें नहीं पता था कि वो ठीक से बोल पाएंगे या फिर नहीं लेकिन इस मुश्किल दौर में लोगों ने उन्हें खूब सपोर्ट किया और उन्होंने खासतौर पर करणवीर का जिक्र भी किया और बताया कि वह पूरे वक्त सपोर्टिव रहे। राहुल की जिंदगी में फिलहाल रिकवरी चल रही है। उन्होंने बताया कि ब्रेकफास्ट के बाद रोजाना वह आठ मेडिसिन लेते हैं। यानी उनकी डेली रूटीन में ट्रीटमेंट और हेल्थ केयर सबसे बड़ा हिस्सा है। लेकिन इस पूरी कहानी में सबसे पॉजिटिव बात राहुल का

एटीट्यूड है। दरअसल उन्होंने साफ कहा कि अब चीजें पहले से काफी ज्यादा बेहतर हैं। यानी कि जिस वक्त उन्हें यह तक नहीं पता था कि वह दोबारा से चल और बोल पाएंगी या फिर नहीं। आज वो अपनी जिंदगी को धीरे-धीरे नॉर्मल डायरेक्शन में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल रोए की कहानी सिर्फ एक बॉलीवुड एक्टर की हेल्थ स्ट्रगल की कहानी नहीं है बल्कि उस इंसान की स्टोरी है जिसने अचानक से आई एक बड़ी मुश्किल के बाद भी खुद को दोबारा संभालने की कोशिश की। आशिकी से रातोंरात स्टार बने राहुल रोए को लोग आज भी 90 के दशक का पोस्टर बॉय कहते हैं।

वक्त बदला, जिंदगी बदली और हेल्थ इशूज़ ने सब कुछ अलग कर दिया। लेकिन राहुल की आज जो बातें हैं उसमें एक चीज साफ दिखाई देती है। स्ट्रगल के बावजूद उम्मीद कभी भी नहीं छोड़नी चाहिए। उनका सफर याद दिलाता है कि जिंदगी में अचानक आई मुश्किल जो मोमेंट होते हैं वह हमारी पूरी कहानी तय नहीं कर सकते। रिकवरी का रास्ता लंबा हो सकता है लेकिन हर बेहतर दिन आपको अपने आप में एक अचीवमेंट देता है। और राहुल रॉय के लिए आज का मैसेज यही है कि पहले से बेहतर हूं और जिंदगी का सफर आज भी जारी है। राहुल के फैंस उन्हें जबरदस्त तरह से सपोर्ट कर रहे हैं और एक बार फिर से उनकी वापसी की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *