Cli

रणबीर कपूर पर इंडस्ट्री में किसने और क्यों खर्चे 50000000000 रुपए

Uncategorized

रणबीर कपूर का फिल्म लाइनअप इस वक्त शाहरुख खान और प्रभास जैसे सुपरस्टार्स को भी तारे दिखा सकता है। उनके खाते में रामायण, ब्रह्मास्त्र और एनिमल पार्क जैसी बिग बजट मूवी शामिल है। खास बात यह है कि इनकी टोटल लागत ₹5000 करोड़ से ज्यादा है। भारतीय सिनेमा में किसी भी दूसरे एक्टर पर इतना बड़ा दांव पहले कभी नहीं लगाया गया। ऐसे में एक नजर डालते हैं उनकी आने वाली कुछ फिल्मों पर।

इनमें से कुछ ऑफिशियली अनाउंस कर दी गई हैं। वहीं कुछ पर अभी चर्चा जारी है। सबसे पहले बात करते हैं रामायण की। रामायण ना केवल रणबीर के करियर बल्कि भारतीय सिनेमा इतिहास का सबसे महंगा फिल्म प्रोजेक्ट है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। इसका टोटल बजट ₹4000 करोड़ है। इसमें पहला पार्ट 2026 की दिवाली और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इसे ग्लोबल फिल्म की तरह प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में रणवीर समेत फिल्म से जुड़ी पूरी टीम पर खुद को साबित करने का प्रेशर बना हुआ है। ये फिल्म शोर शॉट ब्लॉकबस्टर बताई जा रही है। अब बात करते हैं दूसरी पिक्चर की। लव एंड वॉर। रणवीर कपूर स्टारर लव एंड वॉर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अपनी हरम फिल्म की तरह वो इसे भी परफेक्ट बनाने में लगे हुए हैं।

इस चक्कर में फिल्म का बजट काफी बढ़ गया है। टाइम भी उम्मीद से ज्यादा लग रहा है। पहले इसे ₹250 करोड़ में बनाया जा रहा था। मगर फिल्म अलग-अलग कारणों से मूवी इतनी खींची कि इसका बजट ₹350 करोड़ तक पहुंच गया। फिल्म की मार्केटिंग के लिए भी ₹30 करोड़ अलग रखे गए हैं। इस तरह इसका ओवरऑल बजट ₹380 करोड़ तक पहुंच गया है।

रणवीर के अलावा इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने भी काम किया है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। अब बात एनिमल पार्क की। 2023 में रिलीज हुई एनिमल ने रणबीर कपूर के करियर को बदल कर रख दिया। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी यह मूवी दोनों के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसलिए इसके सीक्वल एनिमल पार्क पर काफी बड़ा दांव लगा हुआ है। फिल्म की शूटिंग 2027 के सेकंड हाफ में शुरू होगी। तब तक रामायण पार्ट वन और लव एंड वॉर रिलीज हो चुकी होगी। इस कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि वांगा इसे पहले पार्ट से डबल यानी लगभग ₹200 करोड़ तक के बजट पर बनाएंगे। फिल्म में रणवीर डबल रोल प्ले करेंगे। वहीं तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर, शक्ति कपूर और रश्मिका मंदना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अब बात करते हैं अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 की। रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र को ₹400 करोड़ के बजट पर बनाया गया था, मगर बॉक्स ऑफिस पर यह एवरेज ही रही। इस वजह से फिल्म के सीक्वल को लेकर डाउट बना हुआ था। हालांकि पिछले दिनों सिनेमा कौन के दौरान नमित मल्होत्रा ने बताया कि वह रामायण के बाद ब्रह्मास्त्र 2 पर काम शुरू करेंगे।

वो पहले पार्ट के को प्रोड्यूसर थे। वहीं उनकी कंपनी डीएनईजी ने फिल्म के वीएफएक्स का जिम्मा संभाला था। संभावना जताई जा रही है कि इसका बजट भी लगभग ₹400 करोड़ के आसपास ही होगा। कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि रणबीर रामायण पार्ट वन और लव एंड वॉर के बाद इस मूवी पर काम शुरू कर सकते हैं। फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नजर आ सकते हैं। वहीं अयान मुखर्जी इसे डायरेक्ट करेंगे। अब बात करते हैं धूम 4 की। रणबीर कपूर धूम 4 करेंगे। यह चर्चा लंबे समय से है। पिछले दिनों पिंक विला ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि वह ब्रह्मास्त्र 2 और धूम फोर में किसी एक पर जल्द काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन अब तक उन्होंने यह फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि कहा जा रहा है कि यदि वारफ ने यह मूवी बनाई तो इसका बजट लगभग ₹350 करोड़ के आसपास होगा। प्यार का पंचनामा फेम लव रंजन 2018 के आसपास अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ एक मूवी बनाने वाले थे। इनमें दो ऐसे कजिन की कहानी थी जिनका रिश्ता उनके पेरेंट्स के टकराव के कारण खराब हो गया। तब डेट्स की दिक्कत के कारण फिल्म बन नहीं पाई।

हालांकि पिछले दिनों खबर आई कि लव 8 साल बाद इस मूवी पर काम शुरू करने वाले हैं। अनुमान है कि इस फैमिली ड्रामा फिल्म का बजट ₹200 करोड़ तक हो सकता है। लेकिन अभी इसे लेकर किसी तरह का कंफर्मेशन नहीं आया। देखा जाए तो रामायण के दोनों पार्ट्स को मिलाकर रणबीर के लाइनअप में इस वक्त सात फिल्में हैं। इनका टोटल बजट लगभग 553 करोड़ है। हालांकि समय के साथ इस आंकड़े में उछाल देखने को मिल सकता है। वैसे एक बार को यदि धूम फोर और लव रंजन वाली अन अनाउंस्ड फिल्मों को हटा भी दें तब भी उनके ऊपर इंडस्ट्री के ₹4,980 करोड़ लगे हुए हैं। रणवीर की तुलना में रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स का फिल्म लाइनअप बेहद कमजोर नजर आ रहा है।

रणबीर के पास फिलहाल एक ज़ॉम्बी थ्रिलर प्रलय है। उसका बजट ₹300 करोड़ बताया जा रहा है। दूसरी तरफ विक्की के पास लव एंड वॉर और महावतार जैसी दो बड़ी फिल्में हैं। जिनमें लव एंड वॉर को ₹380 करोड़ में बनाया जा रहा है। वहीं महावतार का बजट ₹200 से ₹300 करोड़ के बीच हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *