Cli

विजय की कैबिनेट में शामिल यूट्यूबर कौन?

Uncategorized

तमिलनाडु सीएम विजय थलपति की शपथ में तालियां बजाते नजर आ रहे यह शख्स राजमोहन अरुमुगम है। वहीं राजमोहन जिन्हें इंटरनेट की दुनिया में लोग पुट चटनी वाले के नाम से जानते हैं। अब वहीं यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर विजय की कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं। राजमोहन की पहचान सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर की नहीं रही।

उन्होंने तमिलनाडु के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर जमकर सटायर बनाए। पुट चटनी और तमिल वड़कम जैसे प्लेटफार्म के जरिए युवाओं के बीच बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई। खासकर नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था पर उनके वीडियो काफी चर्चा में रहे। हु किल्ड अनीता वीडियो ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। राजमोहन सिर्फ यूबर नहीं है।

वो स्टैंड अप कॉमेडियन, डायरेक्टर और मोटिवेशनल स्पीकर भी रह चुके हैं। उन्होंने बाबा ब्लैकशिप नाम की तमिल फिल्म डायरेक्ट की। इसके अलावा नटपे थुनई वीआईपी टू और थाना सिरेंधा कुटम जैसी फिल्म में असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया। अब राजनीति में भी उनकी एंट्री जोरदार हो रही है। वह विजय की पार्टी तमिलगा वेतरी कड़गम यानी कि टीवी के प्रचार सचिव हैं। 2026 विधानसभा चुनाव में एगमोर सीट से विधायक बने और अब मंत्री पद की शपथ ली।

माने सोशल मीडिया से निकला यह चेहरा अब सीधे सत्ता के केंद्र तक पहुंच चुका है। लेकिन राजमोहन अकेले नहीं हैं। विजय की कैबिनेट में कई ऐसे नाम शामिल हुए जिनका बैकग्राउंड काफी दिलचस्प है। सबसे पहले बात आर निर्मल कुमार की।

निर्मल कुमार कभी बीजेपी आईटी सेल के बड़े चेहरे हुआ करते थे। 2019 से 2023 तक उन्होंने बीजेपी के आईटी सेल को संभाला। फिर 2023 में पार्टी छोड़कर एआईए डीएमके में चले गए। वहां सोशल मीडिया और आईटी विंग में काम किया। लेकिन बाद में उन्होंने भी विजय का हाथ थाम लिया। चुनाव लड़ा जीत हासिल की और अब मंत्री बन गए हैं। इसके बाद नाम आता है एस कीर्तना का।

29 साल की कीर्तना इस कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री बताई जा रही हैं। वो शिवकाशी सीट से विधायक बनी है। खास बात यह है कि कीर्तना पांच भाषाएं जानती हैं। राजनीति में आने से पहले वह पॉलिटिकल कंसलटेंट थी। अब विजय सरकार में वह इकलौती महिला मंत्री हैं। फिर आते हैं एन आनंद त्यागराज नगर सीट से विधायक आनंद पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता भी हैं। उन्हें विजय के सबसे करीबी नेताओं में गिना जाता है। पार्टी की रणनीति और संगठन दोनों में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। एक और बड़ा नाम है आधव अर्जुन का। विलवक्कम सीट से विधायक अर्जुन पहले वीसीके में जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। खेल जगत से उनका गहरा जुड़ाव है। वो ऑल बास्केट फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं। अब विजय सरकार में उन्हें भी अहम जिम्मेदारी मिली है। इसके बाद आते हैं केजी अरुण। पेशे से डॉक्टर और पूर्व आईआरएस अधिकारी रहे। अरुण प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

2025 में वह टीवी से जुड़े थे। तिरुचे गोंडे सीट से चुनाव जीतकर अब मंत्री बने हैं। विजय की करूर रैली में भगदड़ के बाद पीड़ितों से मिलने वहीं पहुंचे थे। उस वक्त उन्होंने पार्टी की तरफ से लोगों तक संदेश पहुंचाया था। कैबिनेट में एक अनुभवी चेहरा के सेंगोटेन का भी है। वह नौवीं बार विधायक बने हैं। लंबे समय तक एआईए डीएमके में रहे और जय ललिता सरकार में मंत्री भी रहे हैं। बाद में टीवी में शामिल हुए और चुनाव जीतकर अब विजय सरकार का हिस्सा बन गए हैं। फिर नाम आता है पी वेंकट रमन का। उन्हें विजय का भरोसेमंद मैनेजर माना जाता है। चुनावी रणनीति और फाइनेंशियल मैनेजमेंट में उनकी अच्छी पकड़ बताई जा रही है। इस चुनाव में उन्होंने कई बड़े नेताओं को हराकर जीत दर्ज की है और आखिर में बाढ़ डॉक्टर टीके प्रभु की। कराईकुड़ी सीट से विधायक बने।

प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं। लेकिन राजनीति में उन्होंने बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने एंटीके प्रमुख सिम को हराकर सबको चौंका दिया।

उनकी साफ सुथरी छवि और जमीनी पकड़ उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है। तो कुल मिलाकर विजय की कैबिनेट में फिल्म, सोशल मीडिया, प्रशासन, खेल और राजनीति हर क्षेत्र से चेहरे नजर आ रहे हैं और सबसे ज्यादा चर्चा हुई इस बात की कि इंटरनेट की दुनिया से निकला एक यूबर अब तमिलनाडु सरकार में मंत्री बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *