Cli

जिस तेल का भारत में ‘संकट’ उसे समुद्र में क्यों बहा रहा ईरान ?

Uncategorized

कि इस समय पूरी दुनिया तेल की बचत कर रही है। लेकिन ईरान अपना तेल समुद्र में बहा रहा है। ईरान के तेल भंडार अब फुल हो चुके हैं। अब वहां तेल को स्टोर करने की जगह नहीं बची।

हॉर्मूस में अमेरिकी सेना की नाकेबंदी की वजह से ईरान अपना तेल दूसरे देशों को ना तो बेच पा रहा है और ना ही दूसरे देशों को पहुंचा पा रहा है। इसलिए ईरान हर दिन 3000 बैरल तेल समुद्र में ऐसे ही बहा रहा है और इस तेल की कीमत है लगभग ₹ करोड़। तेल इस समय दुनिया की सबसे कीमती चीज है और दुनिया के बड़े-बड़े देश तेल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। इसके बावजूद भी तेल उन्हें मिल नहीं रहा। ईरान में तेल को समुद्र में बहाने के अब सबूत भी आ गए हैं।

ईरान के खर्ग आइलैंड के पास आप समुद्र में यह सफेद और मटमैले रंग की परत देखिए। यह सेटेलाइट तस्वीरें हैं। यह वही तेल है जिसे ईरान ने समुद्र में बहा दिया है। यह इलाका लगभग 45 वर्ग किलोमीटर यानी 6300 फुटबॉल स्टेडियम्स के बराबर है और ईरान ने कच्चे तेल का प्रोडक्शन बंद नहीं किया है। इस समय भी ईरान प्रतिदिन 35 लाख बैरल कच्चा तेल निकाल रहा है। ईरान के पास लगभग 300 तेल के कुएं हैं और तेल के इन कुओं से हर रोज तेल निकालना जरूरी होता है।

यानी ईरान चाहकर भी तेल के प्रोडक्शन को बंद नहीं कर सकता। ईरान जानता है कि यह तेल वह कहीं बेच नहीं सकता क्योंकि नाकेबंदी की हुई है अमेरिका ने। ईरान का कोई भी तेल का जहाज वहां से गुजर नहीं सकता। तो भी ईरान तेल का प्रोडक्शन बंद नहीं कर सकता। क्योंकि अगर इन तेल के कुओं से ईरान ने तेल निकालना बंद कर दिया तो इनमें पानी भर जाएगा और फिर इनसे तेल निकलना हमेशा के लिए बंद हो सकता है।

इसलिए ये ईरान की मजबूरी है कि वो अपने तेल के कुओं से लगातार हर रोज तेल निकालता रहे पहले की तरह और अगर उसे बेच नहीं पा रहा है। अगर उसे उसे कहीं स्टोर करने की क्षमता उसके पास नहीं है तो वो अब सीधे-सीधे समुद्र में इस तेल को बहा रहा है।

तो तेल का जो संकट है इस समय दुनिया का सबसे बड़ा संकट है और हमारे देश के लोगों को भी अब इस संकट को ध्यान में रखते हुए अपने जीवन में कुछ नए बदलाव आपको करने पड़ेंगे। के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *