बेटी समायरा के साथ दिखी करिश्मा कपूर। मां बेटी की जोड़ी ने खास अंदाज में किया मदर्स डे सेलिब्रेशन। तो फैंस ने जोड़ा सौतन प्रिया की हार से कनेक्शन। कोर्ट का फैसला आने के बाद पहली बार कैमरों में कैद हुई समायरा। लो की बेटी को देख लोगों को आई संजय कपूर की याद। रविवार 10 मई का दिन मदर्स डे के नाम रहा। क्या आम और क्या खास हर शख्स अपने-अपने अंदाज में मदर्स डे सेलिब्रेट करता नजर आया। वहीं बी टाउन में भी मदर्स डे की धूम खूब देखने को मिली।
बॉलीवुड सेलिब्स भी जश्न मनाने से पीछे नहीं रहे। कोई पेरेंट्स के साथ लंच डेट एंजॉय करता देखा गया तो किसी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी-अपनी मांओं पर प्यार उड़ेला।
वहीं मदर्स डे का दिन करिश्मा कपूर के लिए भी सेलिब्रेशन का मौका लाया। आफ्टर ऑल लो ने इस खास दिन को अपनी बेटी समायरा कपूर के साथ सेलिब्रेट टू किया। लंबे वक्त बाद समा को मुंबई में यूं आउटिंग करते हुए स्पॉट किया गया। स्टार डॉटर होने के बावजूद समाइयरा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती हैं। ऐसे में वह जब भी पेप्स के कैमरों में कैद होती हैं तो उनकी एक छोटी सी झलक भी वायरल हो जाती है। और ऐसा ही कुछ संडे आफ्टरनून भी हुआ। जब करिश्मा बेटी समायरा के साथ लंच आउटिंग पर निकली। मदर्स डे का खास मौका और लाडली बेटी की कंपनी लो का यह स्पेशल डे वेरी वेरी स्पेशल बन गया।
लंच के बाद करिश्मा और समायरा रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट हुई। मां बेटी की जोड़ी ने अपने फैशनेबल लुक से भी कैमरों का अटेंशन ग्रैब किया। जहां करिश्मा ने ब्लैक एंड वाइट कलर की मोनोक्रोम थीम ए लाइन मैक्सी ड्रेस पहनी थी। तो वहीं समायरा कपूर ने एक बेहद बहुत चिक और एफर्टलेस समर लुक कैरी किया जिसमें समायरा कूल जजी वाइप दे रही थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने पैप्स को पोज़ देना अवॉइड किया। कैमरों को हल्की सी स्माइल देती हुई समायरा मां के साथ सीधा कार में बैठ वहां से रवाना हो गई।
लंबे वक्त बाद पब्लिकली स्पॉट हुई समायरा और करिश्मा को देख सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कुछ यूज़र्स ने इस आउटिंग को हालिया फैमिली डिस्प्यूट और कोर्ट फैसले से जोड़ दिया। बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के सभी बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करने का आदेश दिया था। इस फैसले को करिश्मा और उनके बच्चों की बड़ी जीत तो संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
अब संडे को करिश्मा बेटी समायरा के साथ आउटिंग पर निकली तो फैंस ने इसे डबल सेलिब्रेशन बताया। वहीं कुछ यूज़र्स को समायरा को देख उनके पिता संजय कपूर की याद तड़पा गई। एक फैन ने लिखा लंबे वक्त बाद करिश्मा और उनके बच्चों ने राहत की सांस ली। सेलिब्रेशन तो बनता है।
एक और ने लिखा कि करिश्मा के बच्चों को उनके पिता की प्रॉपर्टी में से हक मिलना चाहिए। मैं इनके लिए खुश हूं। एक तीसरे फैन ने कमेंट किया कि उसकी बेटी की शक्ल अपने पिता से काफी मिलती है। हालांकि करिश्मा ने इन चर्चाओं से दूर सिर्फ अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय किया। मां और बेटी की प्यारी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत ले गई।
जानकारी के लिए बता दें कि समायरा फिलहाल मुंबई में नहीं रहती हैं। दरअसल समायरा अमेरिका की टफ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही हैं। उनकी ग्रेजुएशन 2027 में कंप्लीट होगी। ऐसे में हो सकता है कि समायरा फिलहाल वेकेशन पर मुंबई आई हो।