Cli

जब अपने को स्टार के लिए प्रोड्यूसर से लड़ पड़े थे अक्षय खन्ना फिर…

Uncategorized

एक्टर अक्षय खन्ना इस वक्त धुरंधर की वजह से बेहद चर्चा में उन्हें नई फिल्में मिल रही है। अक्षय खन्ना कितनी अच्छी एक्टर है यह तो हम सब जानते हैं लेकिन वह कितने अच्छे इंसान है इसका उदाहरण सामने आया है।

दरअसल अमित बहल ने अक्षय खन्ना को लेकर एक किस्सा सुनाया है जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे जो प्रोड्यूसर ने उन्हें मना किया होटल में खाने से तो अक्षय कुमार उन पर बरस पड़े थे।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अमित बहल ने बताया कि कैसे एक कैरेक्टर एक्टर, जो एक अलग होटल में ठहरा हुआ था, अक्षय के होटल में लंच पर आ गया। वहां फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ठहरा हुआ था। लेकिन जैसे ही उसने खाना शुरू किया, तो फिल्म के प्रोड्यूसर ने उसे रोक दिया और खाने से मना किया। इसी पर अक्षय बुरी तरह बरस गए थे और प्रोड्यूसर की क्लास लगा दी थी।

अमित बहल ने बताया, ‘जैसे ही उस एक्टर ने होटल के लंच बुफे में पहला निवाला लिया, प्रोड्यूसर की पत्नी या किसी रिश्तेदार ने गौर किया कि वह वहां का नहीं है और कहा कि उसे यह खाना नहीं खाना चाहिए। जैसे ही उसने खाना शुरू किया, प्रोडक्शन टीम से कोई आया और बोला, ‘सर, आप यह नहीं खा सकते। वह आहत हुआ और चुपचाप प्लेट एक तरफ रख दी और अकेले बैठ गया।’

आगे उन्होंने कहा की अक्षय, आमतौर पर बहुत कम बोलते हैं, लेकिन उन्होंने भूख और सम्मान पर जो स्पीच दी, सब देखते रह गए। जो दीं, वो मैं नहीं बताऊंगा। लेकिन उस दिन मुझे एहसास हुआ कि वह आदमी कितना इंटेंस है। अपने को-स्टार्स के लिए कितना सोचता है।

अक्षय ने उस दिन प्रोड्यूसर से लेकर क्रू और सभी शामिल लोगों को डांटा। उन्होंने कहा कि प्लेट गिनने या कम होने से पिक्चर अच्छी नहीं बनती, लोगों की दुआओं से बनती है। ऐसा लग रहा था मानो एक ऐसा व्यक्ति जो मुश्किल से ही बोलता है, उसने आखिरकार अपने अंदर के को खोल दिया हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *