टीवी की आनंदी ने सुनाई डबल खुशखबरी। शादी के 9 महीने बाद नई शुरुआत के लिए तैयार रवििका। पति मिलिन चंदवानी के साथ मिलकर लिया सबसे बड़ा फैसला। डबल गुड न्यूज़ ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट। शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला।
जी हां, टीवी की दुनिया की बालिका वधू और फैक्ट्रेस अविका गौर को कौन नहीं जानता? टीवी सीरियल बालिका वधू में आनंदी बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका अब शादी कर अपनी मैरिड लाइफ को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं। तो अब शादी के 9 महीने बाद एक्ट्रेस अविका गौर ने एक नहीं दो बड़ी-बड़ी खुशखबरी सुनाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। एक साथ दो गुड न्यूज़ सुनाने वाली 28 साल की अविका अब खबरों में भी छा गई हैं
और उन्हें बधाइयां मिलनी भी शुरू हो गई है। सबसे पहले आपको बता दें कि यह खुशखबरी अविका की प्रेगनेंसी और मां बनने से रिलेटेड नहीं है बल्कि एक्ट्रेस के करियर और प्रोफेशन से जुड़ी हुई है। जी हां, पहली खुशखबरी यह है कि अविका गौर ने विदेश में अपने पति के साथ मिलकर एक नया घर खरीद लिया है। खबरें हैं कि शादी के 9 महीने बाद अपने पति मिलन चंदवानी के साथ मिलकर अविका ने बैंकॉक में एक आलीशान घर खरीदा है और बैंकॉक में खरीदे गए इस आलीशान घर में अब मिस्टर एंड मिसेज चंदवानी हमेशा हमेशा के लिए शिफ्ट भी हो गए हैं। जी हां, सालों से मुंबई में रहने वाली अविका ने पति संग बैंकॉक शिफ्ट होने पर मीडिया से बातचीत में इस खबर को कंफर्म भी किया।
साथ ही अपने इस फैसले के बारे में बात करते हुए बताया कि मिलिंद और मुझे एहसास हुआ कि यहां उसके लिए अच्छा मौका है और हां मेरे लिए भी यह काफी एक्साइटिंग है। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि यहां मैं छुट्टियां मना रही हूं। हमने हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट किया है। 7 साल से अगर मुझे कोई प्रोजेक्ट मिलता है तो मुझे कुछ महीनों तक दूर रहना पड़ता है। तो वो हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं। ऐसे ही मैं उन्हें ग्रो करने से पीछे नहीं कर सकती हूं। यही नहीं आगे भी अपनी बात को कंटिन्यू करते हुए अविका ने यह भी बताया कि जब मैं मुंबई में थी मैं हैदराबाद, राजमुंद्री और विशाखापटनम में शूटिंग कर रही थी। मुझे एहसास हुआ कि मुंबई में ही रहना जरूरी नहीं मेरे लिए। बैंकॉक अब मेरा नया घर है।
तो सुना आपने मुंबई को छोड़ हमेशा हमेशा के लिए बैंकॉक शिफ्ट हुई अविका अब विदेश में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं। हालांकि आगे एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने काम को प्रायोरिटी देंगी और मुंबई काम के लिए आती जाती रहेंगी। तो वहीं एक्ट्रेस के मुंबई से दूर शिफ्ट होने पर बहुत से लोग मायूस भी हुए हैं। तो काफी लोग एक्ट्रेस को नई शुरुआत के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं। बहरहाल जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई छोर बैंकॉक शिफ्ट हुई अविका गौर जल्द ही खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन में अविका को डर और खतरों से खेलता देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई 24 [संगीत]