Cli

बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटलीपति पर लगाए ये गंभीर आरोप

Uncategorized

एक्ट्रेस सेलीना जेटली ने अपने पति पीटर हक के साथ चल रही तलाक की लड़ाई के बीच अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर जाकर उसे साफ करते हुए एक दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर क्लिप में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कब्र के सामने फूट-फूट कर रोते हुए देखा जा सकता है।

पोस्ट के लंबे कैप्शन में उन्होंने अपने दिल का हाल भी बताया है। उन्होंने Instagram पर एक लंबा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती से लेकर एक मां होने के नाते झेले गए मानसिक आघात के बारे में खुलकर बात की है। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में एक्ट्रेस सेलीना ने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल हफ्ते रहे हैं।

उन्होंने इस पोस्ट को ऑस्ट्रेलिया में चल रही अपनी तलाक की सुनवाई से जोड़ा। उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मैं जिस इकलौते बच्चे से मिल पाई वह मेरा बेटा शमशेर था। जिसकी कुछ समय पहले मौत हो गई। एक ऐसी मां की दिल तोड़ने वाली कहानी जिसने अपने बच्चों को जन्म के दिन से ही उसके लिए सब कुछ किया है।

एक्ट्रेस ने लिखा मेरे पास इस दिल दहला देने वाले वीडियो को शेयर करने के अलावा कोई भी चारा नहीं था ताकि मैं दुनिया को एक मां के तौर पर अपना दर्द दिखा सकूं। पिछले कुछ हफ्ते मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल हफ्ते थे। मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी। सेलीना ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पति के करियर को सहारा देने के लिए अपनी जिंदगी और काम को छोड़ दिया था। लेकिन बाद में उनको एहसास हुआ कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। मैंने अपना देश, अपने माता-पिता अपना काम छोड़ दिया और भारत से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और फिर दुबई से फिर से ऑस्ट्रिया चली गई। यह सब अपने पति के करियर को सपोर्ट करने के लिए किया। मैंने अकेले ही अपने बच्चे की परवरिश की। उनके बार-बार जगह बदलने और उनके करियर की महत्वाकांक्षाओं में उनके साथ मजबूती से खड़ी रही और उस जिंदगी को भी संभाला जो हमने मिलकर बनाई थी।

शादी और बच्चों के प्रति अपने समर्पण के बदले मैंने देखा कि मेरी संपत्ति धीरे-धीरे मुझसे छीन ली गई और मुझे तरह-तरह की मानसिक और भावनात्मक शोषण सहना पड़ा। सेलीना और पीटर ने साल 2010 में शादी की और मार्च 2012 में उनके जुड़वा बच्चे हुए। साल 2017 में सेलीना ने फिर से जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। जिनमें से एक की मौत हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के कारण हो गई। सेलीना ने 2001 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म जॉनसीन में फरदीन खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *