Cli

मैट गाला में जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी का शाही लुक Viral !

Uncategorized

जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी और महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। भाई-बहन के शाही जोड़े पर फैंस दिल हार रहे हैं। मेडगाला 2026 में अगर किसी ने रॉयल्टी को रिीडफाइन किया तो वो थी राजकुमारी गौरवी कुमारी। जयपुर की इस राजकुमारी ने जब रेड कारपेट पर कदम रखा तो हर किसी की नजर बस उन पर ही टिक गई।

साथ में थे उनके भाई पद्मनाभ सिंह और यह शाही भाई-बहन की जोड़ी इंटरनेट पर छा गई। इसी बीच चर्चा का विषय बन गया है गौरवी का रॉयल आउटफिट।

गौरवी कुमारी ने इस ग्लोबल मंच पर सिर्फ फैशन नहीं बल्कि अपनी विरासत को पहनकर एंट्री ली। उन्होंने अपनी दादी गायत्री देवी की साड़ी को चुना और उसे ऐसे मॉडर्न ट्विस्ट दिया कि हर कोई बस देखता रह गया। यह सिर्फ एक आउटफिट नहीं था। यह एक कहानी थी लेगसी की, कल्चर की और क्लास की। इस खास लुक को डिजाइन किया था प्रबल गुरुंग ने।

उन्होंने गुलाबी सीक्वेंस साड़ी को गाउन जैसा फ्यूजन टच दिया जो पिंक सिटी जयपुर को खूबसूरती से रिप्रेजेंट कर रहा था। हर डिटेल में एक रॉयल फील थी। लेकिन साथ ही एक इंटरनेशनल क्लास भी। गौरवी का मेकअप भी उतना ही ऑन पॉइंट था। सडल न्यूड टोन, सॉफ्ट आई लुक और नेचुरल ग्लो जिसने पूरे आउटफिट को ओवर शैडो करने के बजाय उसे और उभारा। बालों को खुला रखा गया जो सिंपल, एलगेंट और बिल्कुल एफर्टलेस लग रहा था। अब बात कर लेते हैं उस एलिमेंट की जिसने इस लुक को रॉयल से आइकॉनिक बना दिया। ज्वेलरी मल्टी लेयर्ड पर्ल नेकलेस, स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग इयरिंग्स। हर पीस इतनी खूबसूरती से चुना गया था कि पूरा लुक एकदम परफेक्ट बैलेंस में नजर आया। पर्ल ज्वेलरी खासतौर पर महारानी गायत्री देवी के सिग्नेचर स्टाइल को ट्रिब्यूट कर रही थी और यही वो डिटेल थी जिसने इस लुक को और भी स्पेशल बना दिया।

फुटवेयर में गौरवी ने जमी चू की हील्स पहनी हुई थी और आउटफिट के साथ सीमलेसली ब्लेंड हो रही थी। और हां सिर्फ एक लुक ही नहीं गौरवी की पूरी पर्सनालिटी ही ऐसी थी कि लोग उन्हें नोटिस किए बिना नहीं रह सकते। बता दें सोशल मीडिया पर राजकुमारी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि वो सिर्फ एक प्रिंसेस नहीं बल्कि एक मॉडर्न बिजनेस वूमेन भी हैं। जो अपनी फैमिली बिजनेस में एक्टिव रोल निभाती हैं। इसके अलावा उन्हें पोलो और घुड़सवारी का भी खास शौक है।

यानी कि पूरी तरह से रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं। फैशन शो मॉडलिंग और अब मेडकाला जैसे इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर मौजूदगी राजकुमारी गौरवी कुमारी धीरे-धीरे ग्लोबल फैशन आइकॉन बनती नजर आ रही हैं। और इस बार उन्होंने सिर्फ एक लुक नहीं दिया। उन्होंने एक स्टेटमेंट दिया है कि इंडियन कल्चर अगर सही तरीके से पेश किया जाए तो दुनिया के सबसे बड़े मंच पर भी सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिख सकता है।

सीधे शब्दों में कहें तो यह सिर्फ फैशन मूवमेंट नहीं था। यह रॉयल मूवमेंट था। मेडगाला के बाद राजकुमारी गौरवी कुमारी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *