Cli

नीतू ने किया रेखा को ‘बेइज्ज़त’ ?सरेआम ‘शर्मसार’ हुई उमराव जान !

Uncategorized

नीतू ने किया रेखा को जबरदस्त इग्नोर। रणबीर की मां ने लोगों को चौंकाया। सरेआम लेजेंड्री एक्ट्रेस को किया शर्मसार। भीड़ के बीच रेखा को छोड़ गई अकेला। कपिल ने आकर संभाल ली बिगड़ती बात। नीतू का इग्नोर गेम देख चौंक गए फैंस।

वीडियो हो गया जबरदस्त वायरल। नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी 8 मई 2026 को रिलीज होने वाली है। जिसका ग्रैंड प्रीमियर 5 मई की रात को रखा गया। इस फिल्म को देखने और सपोर्ट करने के लिए पूरा कपूर परिवार और इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे एक छत के नीचे नजर आए। लेकिन इस प्रीमियर पर कुछ ऐसा हुआ जिससे लोगों के होश उड़ गए। जैसे ही लेजेंड्री एक्ट्रेस रेखा ने एंट्री ली माहौल ही बदल गया।

सफेद सिल्क साड़ी, कानों में खूबसूरत झुमके और वही ग्रेस। रेखा को देखते ही कैमरे बस उन्हीं पर टिक गए। बता दें वो नीतू कपूर और कपिल शर्मा का सपोर्ट करने आई थी। एंट्री लेते ही उन्होंने नीतू कपूर का हाथ थामा और बड़े प्यार से उनके साथ डांस भी किया। उनकी एक्साइटमेंट और खुशी साफ झलक रही थी। लेकिन नीतू कपूर का रिएक्शन देखकर लोग थोड़ा हैरान रह गए। जहां रेखा पूरे एक्साइटमेंट के साथ इंटरेक्ट कर रही थी, वहीं नीतू कपूर थोड़ी डिस्टेंट और अनइंटरेस्टेड नजर आई।

वायरल हो रहे वीडियोस में साफ दिखाई दे रहा है कि नीतू ना ठीक से रेखा के साथ पोज़ दे रही हैं और ना ही उन्हें कुछ खास अटेंशन दे रही हैं। रेखा कई बार बातचीत करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। लेकिन नीतू का फोकस कहीं और ही था। जिसके चलते लोग बातें करने लगे कि नीतू रेखा को इग्नोर कर रही हैं। एक मोमेंट ऐसा भी आया जब रेखा फोटो के लिए खड़ी थी। लेकिन उसी दौरान नीतू अपनी बेटी रिधिमा कपूर के साथ पोज़ देने लगी। इस सिचुएशन में रेखा थोड़ी अनकंफर्टेबल दिखाई दे रही थी।

हालांकि उन्होंने अपनी ग्रेस बनाए रखी और तुरंत कपिल शर्मा को बुलाकर उनके साथ फोटो सेशन एंजॉय किया। जैसा कि आप देख सकते हैं जैसे ही पैप सेशन खत्म हुआ नीतू कपूर दूसरी तरफ निकल गई। जबकि रेखा कुछ पल के लिए अकेली और कंफ्यूज नजर आई। यहां तक कि जब रेखा इवेंट से निकल कर अपनी कार की तरफ जा रही थी तब भी नीतू की तरफ से कोई खास गुड बाय जेस्चर नहीं दिखाई दिया जिसके चलते फैंस नीतू से खासे नाराज नजर आ रहे हैं।

इसी बीच आपको बता दें फिल्म को सपोर्ट करने कपूर फैमिली भी वहां पहुंची हुई थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी साथ में नजर आए और दोनों का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में दोनों बेहद क्यूट लग रहे थे। आलिया का ऑल ब्लैक आउटफिट और रणबीर का फन कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा नीतू कपूर की ननद रीमा जैन भी अपने बेटों आदर्श जैन और अरमान जैन के साथ पहुंची।

अरमान की पत्नी अनीषा मल्होत्रा और आदर की वाइफ अलेखा आडवाणी ने भी इवेंट में पहुंचकर चार चांद लगा दिए। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म दादी की शादी पूरे कपूर खानदान के लिए बेहद स्पेशल है। इस फिल्म से रिदिमा कपूर और उनकी बेटी समारा भी डेब्यू कर रही हैं। जहां रिधिमा एक अहम किरदार में नजर आएंगी, वहीं 14 साल की समारा भी सेंटी गाने में थिरकती हुई दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *