हमारे ह्रदय माजे काबा नोने मदीना। हमारे हृदय माजे काबा नोने मदीना। मेरे दिल में काबा आंखों में मदीना। चुनावी मंचों से मुस्लिम वोटर्स को खुश करने के लिए यह गाना गाकर चर्चित हुई तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष ने पार्टी की हार और भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पहला रिएक्शन दिया है। भाजपा को बधाई देने के साथ ही सायोनी घोष ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए
और साथ ही तेवर दिखाते हुए कहा कि उनका संघर्ष अब और ज्यादा तेज और उग्र होगा। जाधवपुर की सांसद और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस सिंगर सायोनी घोष ने टीएमसी का 15 साल पुराना शासन खत्म करने वाले जनादेश को बहुत ही विनम्रता से स्वीकार किया लेकिन केंद्र सरकार पर कई हथखंडे अपनाने के आरोप लगाए। सायनी घोष ने लिखा मैं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बंगाल की जनता के जनादाइश को बहुत ही विनम्रता पूर्वक स्वीकार करती हूं।
बंगाल की मां माटी मानुष का आभार व्यक्त करती हूं जो हर सुखदख में हमारे साथ खड़ी रही। पार्टी की करारी हार के बाद सायोनी घोष ने ममता बनर्जी के प्रति अपना समर्पण जाहिर करते हुए कहा कि वह निडर और ऊंचे सिर के साथ खड़ी रहेंगी। सायोनी घोष ने कहा जापुर लोकसभा के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी।
मैं निडर मन और ऊंचे सिर के साथ अपनी नेता ममता बनर्जी के लिए समर्पित हूं। लोकतंत्र और इस महान राष्ट्र के एकता के ताने-बाने की रक्षा के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हूं। अपने तेजतर्रार भाषण के लिए मशहूर हो चुकी सयोनी घोष ने भाजपा और केंद्र सरकार पर धांधली के आरोप लगाए और कहा कि उनके प्रति संघर्ष और तेज होगा। घोष ने कहा एक पार्टी के तौर पर हमने हर बाधा का डटकर सामना किया। चाहे वह केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से किया गया उत्पीड़न हो, मौन अदृश्य धांधली हो, केंद्र की फाइनेंशियल नाकाबंदी हो, मीडिया ट्रायल हो, गिरफ्तारियां हो, झूठे मामले हो, अब से यह संघर्ष और तेज और उग्र होगा। तृणमूल कांग्रेस की हार को लेकर शुरुआती तौर पर जो वजह गिनाई जा रही थी उनमें सायोनी का भी जिक्र आता है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का कहना है
कि जिस तरह से सायोनी ने राजनीतिक मंचों से इस्लामिक गीत दिल में काबा आंखों में मदीना गाया तो तो इसका पार्टी को फायदे से ज्यादा नुकसान हुआ। जैसा कि राजनीति में होता आया है कि एक पक्ष के संगठित होने पर दूसरी तरफ प्रतिक्रिया में भी गोलबंदी होती है। एक तरफ जहां सायोनी के गाने पर मुस्लिम वोटर्स खुश हुए तो दूसरी तरफ भाजपा के पक्ष में हिंदू वोटर्स की एकजुटता बढ़ गई। कहा जा रहा है कि पहले से ध्रुवीकरण की तरफ बढ़ चुके पश्चिम बंगाल में सायोनी के गाने ने एक नई लहर पैदा की जिसने भगवा आंधी को और तेज किया। 10 साल पहले महज तीन सीट जीतने वाली भाजपा ने इस बार दोहरा शतक लगा दिया। फिलहाल आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।