मैट गाला इवेंट की शुरुआत होते ही नए अतरंगी आउटफिट की फरमार लग गई है। सोशल मीडिया पर हर जगह मैट गाला पहुंचे सेलेब्स छाए हुए है। हालांकि सेलेब्स के आउटफिट के साथ उनके पीछे हुए खर्च की भी खूब चर्चा हो रही है।
ईशा अंबानी के आउटफिट का खर्च सामने आने के बाद अब मनीष मल्होत्रा के आउटफिट की जानकारी सामने आई है।मनीष ने इंडियन स्टाइल बंदगला कैरी किया जिसकी ड्रामैटिक कैप ने वाहवाही लूटी. कैप पर इसे बनाने वाले कारीगरों के नाम और सिग्नेचर बुने हुए थे. कैप में मुंबई शहर को रिप्रेजेंट किया गया. वो शहर जिसने मनीष मल्होत्रा को सिनमा से कोट्यूर तक पहुंचाया. उनकी कैप पर ताज महल पैलेस होटल, गेटवे ऑफ इंडिया और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, ट्रेन, टैक्सी और मायानगरी की रोजाना दिनचर्या जैसे सीन्स बने हुए हैं.
मनीष मल्होत्रा ने खुद इस आउटफिट के पीछे का खर्च और मेहनत की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने कहा कि 960 से ज्यादा घंटे लगे. इसे बनाने में दिल्ली और मुंबई के 50 कारीगरों की मेहनत लगी है. व्हाइट और आइवरी आर्किटेक्चरल कैप के चारों तरफ डोरी वर्क, जरदोजी जरदोजी, चिकनकारी की कारीगरी हुई है. इसे बनाने वाले हर कारीगर का नाम और सिग्नेचर लाइनिंग और केप पर कढ़ाई से बनाए गए. सबसे खास ये है कि इस कैप की एंब्रॉयडरी पर कारीगर बना हुए हैं.