फिर एक बार थिएटर स्क्रीन पर धूम मचाने आ रही है सलमान करीना की जोड़ी। जी हां सलमान और करीना कपूर जिन्हें बॉडीगार्ड और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देख चुके हैं वह एक बार फिर साथ आने वाले हैं।
हालांकि अभी करीना कपूर ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है लेकिन कहां जा रहा है कि सलमान खान ने खुद यह रोल करीना को ऑफर किया जिसके बाद करीना करने को राजी हो गई। बता दे कि करीना वाले रोल के लिए सामंथा रुथ प्रभु का भी नाम चर्चा में।
यह फिल्म राज और डीके के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है. पिछले कुछ सालों से ओटीटी की दुनिया में ‘गन्स एंड गुलाब्स’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ धमाल मचाने के बाद, यह जोड़ी 2017 की फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ के बाद फिर से सिनेमाघरों की ओर रुख कर रही है.