अक्षय कुमार की फिल्म पैड मेन बारे में तो हर कोई जानता है यह फिल्म रिलीज के वक्त इसको अवॉर्ड भी मिला और अब इस कांसेप्ट को लेकर एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।
खबर है कि जिस शख्स की सोच पर यह फिल्म बनी थी या जीस असल कहानी से फिल्म प्रेरित थी उसे शख्स को अब नोबेल पुरस्कार मिलने वाला है। हम बात कर रहे हैं असली पैडमैन सोशल एंटरप्रेन्योर अरुणाचलम मुरुगनाथम की। हाल ही में रविवार को उन्होंने दावा किया है कि उन्हें उन्हें साल 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित (नॉमिनेट) किया गया है.
इस मुद्दे पर बात करते हुए अरुणाचलम मुरुगनंतम ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि शुरुआत में उन्हें खुद इस बात पर यकीन नहीं हुआ. उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया समझाते हुए कहा, ‘नोबेल पुरस्कार लिए आप अपना नाम खुद नहीं भेज सकते, और न ही आपका परिवार या दोस्त ऐसा कर सकते हैं. यह नामांकन हमेशा किसी तीसरे पक्ष द्वारा ही भेजा जाना चाहिए.’ आगे उन्होंने कहा कि पुडुचेरी के अरविंद आई हॉस्पिटल के एक डीन और वहां काम कर रही अमेरिकी टीमों ने मिलकर उनका नाम नोबेल समिति को भेजा था, जिसे महज 24 घंटे के भीतर ही स्वीकार कर लिया गया।
तमिलनाडु के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम ने अपना जीवन गांव की महिलाओं को कम कीमत पर सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के मिशन में लगा दिया.