ब्रेस्ट कैंसर के दर्द में तड़पी मुमताज। जानलेवा बीमारी लाई जिंदगी में भूचाल। दर्द में भी नहीं मानी हार। छह कीमोथेरेपी, 35 रेडिएशन, फिर भी नहीं टूटी मुमताज। हौसले से जीती जिंदगी की जंग। 78 की उम्र में भी जिंदगी को पूरी जिंदादिली के साथ जी रही मुमताज को देख। आज कौन कह सकता है कि उनकी जिंदगी में कभी एक ऐसा वक्त भी आया था, जब कैंसर जैसी बीमारी ने उन्हें मौत की दहलीज तक पहुंचा दिया था। एक लंबे दर्द भरे इलाज के दौर ने उन्हें पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया था।
लेकिन मुमताज ने हार नहीं मानी और फिर मौत को मात देकर जिंदगी की इस जंग को जीत गई। यह किस्सा आज से लगभग 29 साल पुराना है। जब 54 साल की मुमताज को पता चला था कि वो ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ गई हैं। इस बीमारी ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था। हैरानी की बात तो यह है कि एक्ट्रेस ने अपनी इस बीमारी को दुनिया से छिपा कर रखा।
फैंस और मीडिया तक को उनकी इस बीमारी के बारे में भनक तक नहीं लगी थी। इस बात का खुलासा खुद मुमताज ने 25 साल बाद किया था। जब वह एक बार फिर एक गंभीर बीमारी की चपेट में आई थी और उन्हें इलाज के लिए ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। तभी मुमताज ने अपनी जिंदगी के उस दर्दनाक दौर को भी याद किया था। बता दें कि मई 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने यह खुलासा कर सभी को चौंका दिया था कि लगभग 25 साल पहले उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था।
इस बीमारी ने उन्हें तोड़ कर रख दिया था। हालांकि इस मुश्किल वक्त में उनका सबसे बड़ा सहारा बने थे उनके पति मयूर माधवानी। मुमताज ने अपने कैंसर से जंग के दिनों को याद करते हुए बताया था कि वह दौर उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त था। बीमारी के दौरान उन्होंने छह कीमोथरेपी और 35 रेडिएशन सेशन झेले। इलाज के दर्द और मानसिक तनाव ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया था। लेकिन उस मुश्किल घड़ी में उनके पति मयूर माधवानी चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहे। मयूर ने कभी उनका हौसला टूटने नहीं दिया। वो हर मेडिकल टेस्ट को लेकर बेहद सतर्क थे और डॉक्टरों से लगातार सलाह लेते रहते थे। यहां तक कि उन्होंने मुमताज को एडिशनल सर्जरी करवाने के लिए भी मनाया ताकि फ्यूचर में कैंसर के दोबारा लौटने का खतरा कम हो सके।
मुमताज ने उस वक्त को याद करते हुए बताया था कि तब कीमोथेरेपी की वजह से उनके बाल झड़ गए थे। लेकिन मयूर उन्हें हमेशा हंसाते रहते थे। मयूर के इसी प्यार, हिम्मत और पॉजिटिविटी ने मुमताज को जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई जीतने का हौसला दिया। आज 78 साल की उम्र में भी मुमताज पूरी तरह से फिट हैं और बेहद एक्टिव है। जिसका क्रेडिट वह अपनी फिटनेस रूटीन को देती हैं। मुमताज बताती हैं कि उन्हें अपना फिटनेस मंत्रा अक्षय कुमार से मिला है। वह अक्षय की तरह ही बेहद स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करती हैं। वह अक्षय की तरह ही जल्दी सोती और उठती हैं। हल्कीफुल्की एक्सरसाइज, योग और वॉक उनके डेली मॉर्निंग रूटीन में शामिल है। ब्यूरो रिपोर्ट E2