प्रेम चोपड़ा का दामाद है यह बॉलीवुड एक्टर। दामाद ने निभाया बेटे का फर्ज। कभी नहीं महसूस होने दी बेटे की कमी। बिल्कुल पिता की तरह रखते हैं ख्याल। ससुर दामाद नहीं बल्कि बाप-बेटे जैसा है इनका रिश्ता। आखिर कौन है प्रेम चोपड़ा के दिल के सबसे करीब? जी हां, फिल्म इंडस्ट्री में जहां अक्सर रिश्तों को लेकर कई दिलचस्प कहानियां सुनने को मिलती है, तो वहीं बॉलीवुड में एक ऐसा रिश्ता भी है जो हर किसी का दिल जीत लेता है। इस रिश्ते में दिल का कनेक्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है।
जिसमें इस बॉलीवुड एक्टर ने दामाद होकर भी बेटे का हर फर्ज निभाया है और हर मुश्किल में साथ खड़े रहकर प्रेम चोपड़ा का ख्याल रखा है। चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं। दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद एक्टर शर्मन जोशी की जो आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं और जिनकी लाइफ सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं बल्कि रिश्तों के स्ट्रांग बॉन्ड तक फैली हुई है। कम ही लोग जानते हैं कि शर्मन जोशी बॉलीवुड के सबसे खूंखार खलनायकों में से एक प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। तीन बेटियों के पिता प्रेम चोपड़ा की सबसे छोटी बेटी प्रेरणा चोपड़ा के साथ शर्मन की शादी हुई है।
लेजेंड्री एक्टर की बेटी और पॉपुलर हीरो की बीवी होने के बावजूद प्रेरणा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। तो वहीं बात प्रेम चोपड़ा और शर्मन जोशी के बॉन्ड की करें तो दोनों का रिश्ता ससुर दामाद वाला नहीं बल्कि पिता और बेटे वाला है। आपको बता दें कि प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं लेकिन कोई बेटा नहीं है। ऐसे में उनके दामाद शर्मन जोशी ने हमेशा बेटे की तरह उनका साथ निभाया है। ना सिर्फ एक जिम्मेदार दामाद की तरह बल्कि एक ऐसे बेटे की तरह जो हर खुशी, हर मुश्किल में चोपड़ा परिवार के साथ खड़ा नजर आया। यह कहना तो गलत नहीं होगा कि शर्मन जोशी और प्रेम चोपड़ा के बीच बेहद खास रिश्ता है। बीते साल नवंबर में प्रेम चोपड़ा की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। तो उस वक्त शर्मन ही ससुर का सहारा बनकर हर कदम पर साथ खड़े नजर आए थे।
ससुर दामाद की इस प्यारी जोड़ी का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें शर्मन उनका हाथ थामे हुए सहारा बने दिखाई दिए थे। उस मोमेंट ने साफ दिखा दिया था कि इन दोनों का रिश्ता दामाद ससुर का नहीं बल्कि बाप और बेटे जैसा है। एक्टर शर्मन के करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। थिएटर से शुरुआत करके बड़े पर्दे पर कई हिट फिल्में दी है। कॉमेडी से लेकर इमोशनल किरदार तक हर रोल में उन्होंने जान डाल दी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी हिट फिल्मों के बावजूद भी शर्मन जोशी को स्ट्रगल करना पड़ा। एक वक्त ऐसा भी आया जब बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें कई ऑडिशन देने पड़े। यहां तक कि एक फिल्म के लिए तो बार-बार टेस्ट भी देना पड़ा था। हालांकि शर्मन ने हार नहीं मानी क्योंकि जब फिल्मों में मौके कम हुए तो उन्होंने ओटीटी में कदम रखा और वहां भी
अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो शर्मन जोशी ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है। शर्मन के तीन बच्चे हैं। बेटी खयाना जोशी और जुड़वा बेटे वारन जोशी और विहान जोशी। शर्मन की बीवी और बच्चे लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। तीन बच्चों के पिता होने के नाते शर्मन जोशी एक परफेक्ट फैमिली मैन है जो अपने काम के साथ-साथ फैमिली को भी पूरा टाइम देते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शर्मन ने 1999 में एक आर्ट फिल्म से डेब्यू किया था जिसका नाम गॉड मदर था। फिर उन्होंने 2001 में रिलीज हुई फिल्म लज्जा में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में रंगदे बसंती, गोलमाल, थ्री इडियट्स और लाइफ इन द मेट्रो जैसे फिल्मों में काम किया जिसमें उनके एक्टिंग को काफी सराहा गया। ब्यूरो रिपोर्ट E2