Cli

प्रियंका चोपड़ा के किस करने से इनकार करने पर अन्नू कपूर क्या बोले?

Hindi Post

प्रियंका चोपड़ा ने अनु कपूर को एक फिल्म में किस करने से मना कर दिया था। अब इस विवाद पर अन्नू कपूर ने खुलकर बात की है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा और अनू कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ में साथ काम किया था। फिल्म में अनू कपूर प्रियंका के पति के रोल में थे। फिल्म में एक सीन था, जिसमें प्रियंका को अनू कपूर को किस करना था। लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया।

अनू कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर हीरो होता तो प्रियंका को किस करने में दिक्कत नहीं होती। एक्टर के इस कमेंट पर खूब विवाद हुआ था, लेकिन अब अनु कपूर ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। दरअसल सिद्धार्थ कन को दिए एक इंटरव्यू में अनु कपूर ने इस पर बात की है। उन्होंने कहा 16 साल पुरानी बात है। एक पत्रकार मुझसे बार-बार पूछ रहे थे

कि फिल्म में प्रियंका ने आपको किस नहीं किया तो मैंने कह दिया कि नहीं किया कि उसकी मर्जी नहीं होगी। इसलिए किस नहीं किया। बार-बार पत्रकार के पूछने पर मैंने गुस्से में कह दिया कि अगर मैं हीरो होता तो किस कर देती। अब अन्नू कपूर से जब पूछा गया कि क्या प्रियंका के किस ना करने पर आपको बुरा लगा? इस पर वह कहते हैं कि मुझे फर्क ही नहीं पड़ा।

विशाल भारद्वाज ने कहा कि प्रियंका तुम्हें किस करने में थोड़ा हिचकिचा रही है तो मैंने कहा कि मैं तो उसे बेटा बोलता था। मेरी उनके पिता से जान पहचान थी। अगर वह किस नहीं करना चाहती है तो मुझे भी नहीं करना है। आप यह सीन काट दीजिए। फिलहाल अनु कपूर के इस बयान पर आपको क्या है कहना? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *