Cli

उल्टा पड़ सकता है राघव चड्डा का दांव ?… AAP उठाएगी ये कदम!

Hindi Post

क्या उल्टा पड़ सकता है राघव चड्ढा का दांव? क्या आम आदमी पार्टी करेगी तीन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग? क्या है दल बदल कानून का मतलब? जी हां, देश की राजनीति में बड़ा भूचाल तब आ गया।जब राघव चड्ढा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने एक साथ पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।

यह सिर्फ एक राजनीतिक शिफ्ट नहीं बल्कि एक सुनियोजित कदम माना जा रहा है क्योंकि यह फैसला सीधे एंटी डिफेक्शन लॉ के 2/3 नियम के तहत लिया गया।दरअसल आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसदों में से सात सांसद एक साथ गए जिससे यह दलबदल नहीं बल्कि मर्जर माना जाएगा

और यही वजह है कि इन सांसदों की सदस्यता पर कोई खतरा नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम में से आम आदमी पार्टी को संसद में कमजोर किया है और साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि पार्टी के अंदर बड़ा असंतोष लंबे समय से पनप रहा था। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा असर पंजाब की राजनीति पर पड़ने वाला है क्योंकि जो सात सांसद हैं गए हैं उनमें से ज्यादातर पंजाब से जुड़े चेहरे हैं और यही वजह है

कि आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत भी खत्म हो रही है।ऐसे में भगवंत मान की सरकार पर सीधा दबाव पड़ेगा। विपक्ष अब इसे विश्वासघात और आपकी कमजोरी के रूप में पेश करेगा। जबकि बीजेपी के लिए यह एक बड़ी रणनीतिक एंट्री साबित हो सकती है। अब तक पंजाब में सीमित प्रभाव रखने वाली बीजेपी को अंदर से मजबूत चेहरे मिल गए हैं। जिससे वह 2027 चुनाव से पहले अपनी जमीन तैयार कर सकती है। यही वजह है कि कांग्रेस और अकाली दल भी इस मौके को भुनाने की कोशिश करेंगे जिससे मुकाबला और ज्यादा त्रिकोणीय और कांटे का हो सकता है।

इस पूरे सियासी घटनाक्रम के केंद्र में राघव चड्ढा हैं जो कभी आम आदमी पार्टी से जुड़े अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद चेहरे माने जाते थे और पंजाब जीत के रणनीतिकार भी माने जाते थे।लेकिन अब उनका बीजेपी में जाना सिर्फ एक दल बदल नहीं बल्कि आपके नैरेटिव पर सीधा हमला है। यह बदलाव आने वाले चुनाव में चेहरे की लड़ाई को और तेज करेगा। सवाल यह है कि क्या राघव चड्ढा बीजेपी के लिए पंजाब में नया चेहरा बनेंगे या फिर यह सिर्फ एक रणनीतिक चाल है? फिलहाल इतना तय है यह सिर्फ सात सांसदों का जाना नहीं बल्कि पंजाब की राजनीति का पूरा समीकरण बदलने वाला मोड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *