Cli

अक्षय चले साउथ ! नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर की हिस्टोरिकल थ्रिलर करेंगे ?

Hindi Post

चर्चा थी कि अक्षय कुमार अगले कुछ समय तक केवल कॉमेडी फिल्में करेंगे। मगर लगता है कि उन्होंने अपना मन बदल लिया है। खबर है कि वह नेशनल अवार्ड विनिंग तेलुगु डायरेक्टर चंदू मंडेटी के प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। इस पैन इंडिया हिस्टोरिकल थ्रिलर को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। खास बात यह है कि अक्षय इसमें बाहुबली के भल्लाल देव यानी राणा दग्गुबाती के साथ दोबारा कोलैब करेंगे।

दोनों ने इससे पहले बेबी में स्क्रीन साझा किया था। चंदू मंडिटी को कार्तिकेय 2 और तंडेल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। कार्तिकेय 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। उस फिल्म के लिए चंदू को बेस्ट फीचर फिल्म तेलुगु का नेशनल अवार्ड मिला था। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक वो अब एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं। मूवी का बैकड्रॉप ऐतिहासिक होगा। दावा किया जा रहा है कि इसे करण जौहर की धार प्रोडक्शनंस के बैनर तले बनाया जाएगा। जहां तक कास्टिंग की बात है राणा दग्गुबाती फिल्म में लीड रोल करेंगे।

वहीं अक्षय कुमार इसमें एक अहम किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वो फिल्म में फुल फ्लेजेड रोल करेंगे या केवल कैमियो करते नजर आएंगे। इससे पहले राणा और अक्षय ने 2015 में आई स्पाई थ्रिलर बेबी में साथ काम किया था। यानी चंदू की फिल्म पर बात बनी तो दोनों करीब 11 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे। बताया जा रहा है कि यह मूवी काफी बड़े स्केल पर बनेगी। इसका प्लॉट उज्जैन के इर्द-गिर्द बनाया जाएगा।

चंदू ने कार्तिकेय 2 को भगवान कृष्ण की कहानी से जोड़ा था। उज्जैन का नाम सुनकर पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि यह भगवान शिव से कनेक्टेड हो सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म में हिस्ट्री, सस्पेंस और मिथक तीनों का मिश्रण होगा।

हालांकि अभी यह केवल शुरुआती अनुमान है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए हमें अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। वैसे अक्षय ने 2005 में भी साउथ की तरफ रुख किया था। तब उन्होंने एक्टर विष्णु मंचू के कहने पर तेलुगु मूवी कनप्पा में एक कैमियो किया था।

इत्तेफाक से उस मूवी में भी वो भगवान शिव के किरदार में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई और उनके रोल को कुछ भी खास चर्चा नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *