Cli

टीवी एक्ट्रेस का तलाक, बेटे को लेकर रहेंगी अलग?

Hindi Post

टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ को कौन नहीं जानता? आमना इंडियन टेलीविजन की सबसे पसंदीदा और खूबसूरत चेहरों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कहीं तो होगा शो से घर-घर में पहचान बनाई थी। टेलीविजन के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन सिनेमा में उन्हें टीवी जैसी शोहरत नहीं मिली। हाल ही में आमना ने एक फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया। जहां उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी

उनसे सवाल पूछे गए। दरअसल बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर आमना शरीफ के डिवोर्स रमर्स चल रहे थे। आमना शरीफ जो कसौटी जिंदगी की टू में कोमोलिका का किरदार निभाकर पर्दे से गायब हो गई। उन्होंने इस इंटरेक्शन के दौरान हर एक चीज पर बात की। आमना ने टेलीविजन में काम करने पर कहा, “मैं कहीं गायब नहीं हुई हूं। बस मैं थोड़े वक्त के लिए ब्रेक पर थी। अब मैं लौट आई हूं।

बॉम्बे फैशन वीक के लिए रैंप वॉक करके एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही थी। जब सवाल आमना से उनकी शादीशुदा जिंदगी पर पूछा गया। तो उस पर आमना ने जवाब देते हुए कहा, “मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। यह मेरा प्रोफेशनल वर्ल्ड है और मुझे अपनी फैमिली को इसमें घसीटने की जरूरत नहीं है। मैं कभी इस पर यकीन नहीं करती। मैं नो ड्रामा वाली इंसान हूं और किसी से वैलिडेशन की भूखी नहीं हूं।

यह कहकर आमना ने अपने डिवोर्स रमर्स पर रिएक्ट किया। जी हां, आमना ने इन खबरों को रमर्स नहीं बताया बल्कि लंबा चौड़ा जवाब देकर बातों को घुमाना शुरू कर दिया। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि 2013 में आमना शरीफ ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड फिल्म मेकर अमित कपूर से शादी की थी। 2015 में इस कपल ने अपने पहले बेटे आर्यन का स्वागत किया। दूसरे धर्म में शादी के बाद भी आमना अपना धर्म नहीं भूली है।

वो मंदिर भी जाती हैं और मस्जिद भी। हालांकि कपल के बीच तनाव वाली खबरों पर अब तक दोनों में से किसी ने भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। बात अगर आमना की वर्क प्रोफाइल की करें तो बता दें कि आमना 15 साल की उम्र से शोबिस की दुनिया में है। एक वक्त था जब आमना टीवी इंडस्ट्री की लीडिंग एक्ट्रेसेस में से एक थी। इसके बाद अपने बच्चे की परवरिश के लिए आमना ने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया। मगर अब आमना शरीफ इज बैक इन द टेलीविजन वर्ल्ड फाइनल कट न्यूज़ टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *