Cli

नबील गबोल नहीं, ये इंसान है ‘धुरंधर’ का जमील जमाली, हुआ बड़ा खुलासा।

Hindi Post

जब से आदित्य धर की धुरंधर रिलीज हुई है तभी से राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली की खूब चर्चा हो रही है। इस किरदार में राकेश बेदी ने हर फ्रेम में मजमा लूट लिया। हालांकि हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर जमील जमाली का किरदार किससे प्रेरित है? क्योंकि फिल्म कई सत्य घटनाओं पर आधारित थी और रियल लाइफ से प्रेरित किरदार इसमें शामिल किए गए।

ऐसे में जमील जमाली के किरदार के बारे में जानने की उत्सुकता पैदा होना भी लाजमी था। बहुत से लोगों ने यह कहा कि जमील जमाली का किरदार पाकिस्तानी नेता नबील गबोल से प्रेरित है। खुद वह भी कई इंटरव्यूज में इसकी पुष्टि करते हुए नजर आए पर ऐसा नहीं है।

जमील जमाली का किरदार सिर्फ नबील गबोल से प्रेरित नहीं है बल्कि अल्ताफ हुसैन से भी प्रेरित है। हालांकि इसमें ज्यादातर झलक अल्ताफ हुसैन की है। यह खुलासा धुरंधर और धुरंधर 2 के रिसर्च कंसलटेंट आदित्य राज कॉल ने किया है। आदित्य राज कौल ने प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर जमील जमाली के किरदार के बारे में बात की। वह बोले एमक्यूएम यानी पाकिस्तानी पार्टी के अल्ताफ हुसैन और नबील गबोल का मिलाजुला रूप है। लेकिन ज्यादातर अल्ताफ हुसैन से ही मिलता है। वह जिंदा हैं और ब्रिटेन में रहते हैं। उनके वीडियो बेहद मजेदार हैं।

उनका चश्मा और पूरा लुक जमील के किरदार से मिलता-जुलता है। पाकिस्तान में आरोप लगे थे कि अल्ताफ हुसैन रॉ के लिए काम करते थे। जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया और ब्रिटेन में बस गए। उनकी एक बेटी भी है। धुरंधर में जमील जमाली की बेटी यलीना जमाली की शादी हजमा अली मजारी से होती है। जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। वहीं यलीना के रोल में सारा अर्जुन है। फिल्म में यलीना बताती हैं कि उनका जन्म तब हुआ था जब

पिता 45 साल के थे और उन्होंने उसकी मां से शादी की थी। जिनकी उम्र उनकी आधी थी। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्ताफ हुसैन ने 48 साल की उम्र में शादी की थी और उनकी पत्नी की उम्र 20 साल के आसपास थी।हालांकि राकेश बेदी ने लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनका किरदार नबील गबोल से नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई नेताओं का मिलाजुला रूप है। जिसमें अल्ताफ हुसैन भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *