देहरादून एयरपोर्ट पर आज उस वक्त हलचल मच गई जब बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा अचानक यहां पहुंचे। जैसे दोपहर तकरीबन 2:30 बजे मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट लैंड हुई वैसे ही फैंस को जैसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।
कुछ ही पलों में एयरपोर्ट पर भीड़ जुट गई और हर कोई अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए बेकरार नजर आया। गोविंदा जैसे ही बाहर निकले, फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। लेकिन खास बात यह रही कि गोविंदा ने भी अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन किया और कई फैंस के साथ रुक कर सेल्फी भी ली।
एयरपोर्ट का माहौल एकदम फेस्टिव जैसा हो गया। जहां हर तरफ सिर्फ गोविंदा गोविंदा की आवाें गूंज रही थी। कुछ देर फैंस के साथ वक्त बिताने के बाद गोविंदा वहां से कार में बैठकर देहरादून शहर के लिए रवाना हो गए। हालांकि उनके इस दौर का मकसद क्या है? इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
लेकिन एक बात तो साफ है कि आज भी गोविंदा की फैन फॉलोइंग में जरा भी कमी नहीं देखने को मिली है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि गोविंदा आज भले ही खाली हाथ घर पर बैठे हो लेकिन उनका रुतबा आज भी किसी बड़े सुपरस्टार की तरह ही है। गोविंदा को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था और इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद उनके करियर को एक बड़ा झटका लगा।
यही बड़ी वजह है कि आज वह खाली हाथ घर पर बैठे हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी बड़ा निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने को सोच ही नहीं रहा है। आने वाले समय में गोविंदा को लेकर बड़ी आस थी कि वह किसी बड़ी फिल्म से कमबैक [संगीत] करेंगे लेकिन वह आस अब धीरे-धीरे धुंधली होती हुई नजर आ रही है। वेल दोस्तों गोविंदा के डूबते हुए करियर को लेकर आपने क्या प्रतिक्रिया देनी है? कमेंट कर अपना सुझाव देना बिल्कुल ना भूलें।