Cli

मंत्री को नहीं बुलाया तो बीच मैच स्टेडियम में चलाया ट्रैक्टर..

Hindi Post

[देख रहे हैं आप और मैं हूं आपके साथ मुस्कान शास्त्री। क्रिकेट मैच के बीच ट्रैक्टर से पिच की जुताई, गुस्से ने खेल को बनाया तमाशा। जी हां, महाराष्ट्र के जलगांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट अचानक अराजकता में बदल गई। मैच पूरे जोश के साथ चल रहा था। खिलाड़ी मैदान पर डटे थे और दर्शक खेल का आनंद ले रहे थे।

तभी अचानक एक ट्रैक्टर मैदान में घुस आया। देखते ही देखते ट्रैक्टर सीधे पिच तक पहुंचा और उसकी जुताई शुरू कर दी गई। कुछ ही मिनटों में पिच पूरी तरह बर्बाद हो गया और मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे एक स्थानीय राजनीतिक विवाद बताया जा रहा है। दावा है कि एक प्रभावशाली स्थानीय नेता को टूर्नामेंट में आमंत्रित नहीं किया गया था। इसी नाराजगी के चलते उनके एक समर्थक ने ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुसकर पिच को नुकसान पहुंचाया। जो मामला एक व्यक्ति की नाराजगी से शुरू हुआ, वह देखते ही देखते पूरे आयोजन को ठप कर गया। मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और आयोजक इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध रह गए। उनके सामने ही ट्रैक्टर पिच पर चलता रहा और कोई उसे रोक नहीं सका। पिच की हालत इतनी खराब हो गई कि खेल जारी रखना असंभव हो गया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लोग इसे स्थानीय क्रिकेट का सबसे अजीब और चौंकाने वाला पल बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी इस घटना को लेकर तेज है। एक यूजर ने लिखा कि जलवा है भाई का। अगर चीफ गेस्ट नहीं बनाओगे तो क्रिकेट पिच को खेत बना देंगे। वहीं एक और यूजर ने लिखा ऐसे ज़ॉम्बी समाज में बहुत हैं जो दूसरों को खुश देखकर उन्हें परेशान करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है। यह पता भी तो चलना चाहिए दुनिया को। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि डिस्ट्रक्टिव मेंटालिटी। बता दें जलगांव की यह घटना जितनी अजीब है उतनी ही गंभीर भी।

यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच का रुकना नहीं बल्कि उस मानसिकता का खुला प्रदर्शन है जहां निजी अहंकार सार्वजनिक व्यवस्था पर भारी पड़ जाती है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किसी एक व्यक्ति की नाराजगी इतनी बड़ी हो सकती है कि वह सैकड़ों लोगों के आयोजन को बर्बाद कर दे और उससे भी बड़ा सवाल यह कि क्या सिस्टम इतना कमजोर है

कि कोई ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस जाए और कोई उसे रोक भी ना सके। यह घटना स्थानीय आयोजनों की सुरक्षा और प्रबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। क्या वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे? क्या किसी ने पहले से संभावित विवाद को भांपा था? और सबसे अहम क्या ऐसे प्रभावशाली लोगों के दबाव के सामने नियम सिर्फ कागज पर रह जाते हैं। यह सिर्फ जलगांव की कहानी नहीं है। यह उस सोच का आईना है जहां अगर मुझे महत्व नहीं मिला तो मैं खेल ही बिगाड़ दूंगा। यह मानसिकता है। ऐसी मानसिकता सिर्फ खेल को नहीं

समाज के ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचाती है। क्रिकेट जैसे खेल जो लोगों को जोड़ते हैं वहां अगर ट्रैक्टर से पिच ज्योती जाने लगे तो यह सिर्फ मजाक नहीं चिंताजनक भी है। जरूरत है कि स्थानीय आयोजनों में सुरक्षा और जवाबदेही तय हो और ऐसे कृत्यों पर सख्त कारवाई हो ताकि अगली बार कोई नाराजगी एक पूरे आयोजन को बर्बाद करने की हिम्मत ना कर सके।

फिलहाल आप इस अजीबोगरीब मुद्दे पर क्या कुछ कहिएगा? अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। नमस्कार, मैं हूं मानक गुप्ता। अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और हां हमें सब्सक्राइब और फॉलो करना ना भूलें ताकि आप देश और दुनिया की कोई खबर मिस ना करें। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और देखते रहिए न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *