लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार प्रियदर्शन की आइकॉनिक जोड़ी सिनेमाघरों में वापस लौट आई है। 17 अप्रैल को भूत बंगला ऑफिशियली रिलीज हो गई। फिल्म को लोगों से मिक्स्ड रिव्यु मिल रहा है। फिर भी इसने कमाई के मामले में ठीक-ठाक गति बनाए रखी है।
रिलीज़ के फर्स्ट वीकेंड तक मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके भूत बंगला 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में नाकाम रह गई। 16 अप्रैल को इस मूवी के पेड प्रव्यू शोज़ रखे गए थे। फिल्मों की भाषा में इसे डे जीरो कलेक्शन कहा जाता है। सैकल्क के आंकड़ों के मुताबिक उस दिन फिल्म ने ग्रॉस 4 करोड़ 50 लाख छापे। 17 अप्रैल को भूत बंगला दुनिया भर में रिलीज़ हो गई। तब इसने 14 करोड़ 70 लाख कमाए। प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी के हिसाब से यह बेहद एवरेज कमाई है। हालांकि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ी।
उस दिन इसने भारत में 22 करोड़ 80 लाख का कलेक्शन किया है। रविवार को इस आंकड़े में और उछाल देखने को मिला जब मूवी ने 27 करोड़ 87 लाख कमा लिए। इस तरह फिल्म का फर्स्ट वीकेंड डोमेस्टिक कलेक्शन ग्रॉस ₹69 करोड़ 37 लाख रहा है। भूत बंगला ने ओवरसीज मार्केट से भी ₹26 करोड़ 50 लाख कमाए हैं। भारत और
विदेशों में हुई इस कमाई को जोड़े तो इसने शुरुआती हफ्ते में वर्ल्ड वाइड 95 करोड़ ₹87 लाख पीट दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को ₹120 करोड़ में बनाया गया है। यानी यह अपना बजट वसूलने के बेहद करीब है। फिर भी इसके पहले हफ्ते में 100 करोड़ के आंकड़े को ना छुपाना मेकर्स को निराश कर सकता है। भूत बंगला कम से कम चार बार पोस्टपोन हुई है। एक वक्त पर यह धुरंधर 2 के दो हफ्ते बाद आने वाली थी। मगर फिर इसे टाल दिया गया जो अब एक अच्छा फैसला नजर आ रहा है।
क्लैश होने पर इस मूवी की दुर्गति हो सकती थी। लेकिन 17 अप्रैल को लगभग एक क्लीन रिलीज के मिलने के बावजूद फिल्म खास बज नहीं क्रिएट कर पाई। इससे संभावना है कि आगे इसकी कमाई लगातार गिरती ही जाए। मगर मेकर्स चाहेंगे कि भूत बंगला वर्ल्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के कंधों पर चले और अगले कुछ हफ्तों में इसी पेस पर कलेक्शन करती रहे। सिर्फ तभी यह मूवी पैसे छाप सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को ₹120 करोड़ में बनाया गया है। यानी यह अपना बजट वसूलने के बेहद करीब है। फिर भी इसका पहले हफ्ते में 100 करोड़ के आंकड़े को ना छुपाना मेकर्स को निराश कर सकता है। भूत बंगला कम से कम चार बार पोस्टपोन हुई है।
एक वक्त पर यह धुरंधर 2 के दो हफ्ते बाद आने वाली थी। मगर फिर इसे टाल दिया गया जो अब एक अच्छा फैसला नजर आ रहा है। क्लैश होने पर इस मूवी की दुर्गति हो सकती थी। लेकिन 17 अप्रैल को लगभग एक क्लीन रिलीज के मिलने के बावजूद फिल्म खास बज नहीं क्रिएट कर पाई। इससे संभावना है कि आगे इसकी कमाई लगातार गिरती ही जाए। मगर मेकर्स चाहेंगे कि भूत बंगला वर्ल्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के कंधों पर चले और अगले कुछ हफ्तों में इसी बेस पर कलेक्शन करती रहे। सिर्फ तभी यह मूवी बड़े पैसे छाप सकती है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।