Cli

33 साल बाद लौटा खलनायक!

Hindi Post

आज 90ज का नस्टेल्जिया उस वक्त जिंदा हो गया जब खलनायक 2 का टीज़ रिलीज़ हुआ। संजय दत्त एक बार फिर से बिल्लू के रोल में नजर आने वाले हैं। खलनायक फिल्म शानदार फिल्म थी और इस फिल्म के किस्से भी बहुत मशहूर है। और अब जब खलनायक 2 अनाउंस हो गई है तो हर किसी को क्रेज़ है इस फिल्म को लेकर। खलनायक 2 का ख्याल कहां से आया संजय दत्त को और क्यों उन्होंने खलनायक 2 बनाने की सोची इसका उन्होंने जिक्र किया एक मीडिया इंटरेक्शन में।

संजय दत्त ने बताया कि खलनायक फिल्म जब रिलीज हुई थी तो उसके बाद संजय दत्त 1993 बॉम ब्लास्ट में जेल में गए थे। तभी संजय दत्त को खलनायक 2 बनाने का आईडिया आया और तब वहां पर 4000 कैदी थे। उन सभी से संजय दत्त ने पूछा था कि अगर मैं फिर से खलनायक फिल्म बनाता हूं तो क्या लोग उसे देखेंगे? तो सभी ने जवाब दिया कि हां हम देखेंगे हमें इंटरेस्ट आएगा।

तब संजय दत्त ने उन सभी कैदियों को फिल्म की कहानी के रूप में एक-एक किस्सा लिखने के लिए कहा। 4000 स्क्रिप्ट के ऑप्शन संजय दत्त को जेल से ही मिल गए थे। वो 4000 स्क्रिप्ट के पेपर संजय दत्त जब जेल से बाहर आए तो उन्होंने सुभाष घई को दिखाए और उन्होंने बताया कि देखिए खलनायक 2 फिल्म के लिए हमारे पास कितने सारे आइडियाज हैं और उन्हीं में से एक आईडिया को उन्होंने और उनकी टीम ने डेवलप किया और उसे खलनायक टू के रूप में बनाया गया।

संजय दत्त ने यह भी रिवील किया कि सुभाष घई जो खलनायक के डायरेक्टर हैं उनके बिना यह फिल्म पॉसिबल ही नहीं थी। तो सुभाष घई भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। इनफैक्ट जो प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई उसमें भी सुभाष घई मौजूद रहे। कुल मिलाकर खलायक टू

अनाउंस करके संजय दत्त ने एक अलग ही क्रेज खड़ा कर दिया है। पिछले कुछ समय में हमने देखा है कि रिवेंज ड्रामाज़ जो है वो लोगों को बहुत पसंद आए हैं और अगर अच्छे से बनाया जाए तो बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ वो फिल्में आराम से कमा सकती है। जैसे कि एनिमल और धुरंधर सीरीज। ऐसे में अब खलनायक का आना और ज्यादा क्रेजी कर रहा है बॉलीवुड के फैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *