[संगीत] करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर और भूषण प्रधान ने गुपचुप सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि दोनों ने सीक्रेटली सगाई की है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है सच्चाई। दरअसल एक्ट्रेस और वीडियो जॉकी अनुषा दांडेकर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है
और इन सालों में उन्होंने कई शोज़, मूवीज और रियलिटी शोज़ में काम किया है। अपने काम के साथ-साथ अनुषा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों [संगीत] में रही हैं। उनका और करण कुंद्रा का रिलेशन काफी चर्चा में रहा। वहीं अब खबर आ रही है कि अनुषा ने सीक्रेटली सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है जिसमें उनकी सगाई करने का दावा किया जा रहा है। दरअसल अनुषा दांडेकर को लेकर काफी समय से अफवाह उड़ रही थी कि वह एक्टर भूषण प्रधान को डेट कर रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा था कि भूषण प्रधान और अनुषा काफी वक्त से साथ हैं।
लेकिन आज तक दोनों की तरफ से अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया गया। इस बीच अब भूषण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर फैंस को सरप्राइज़ दिया। इस फोटो में भूषण अपनी लेडी लव के साथ सगाई की अंगूठी दिखा रहे हैं और उन्होंने एक तारीख का भी ऐलान किया जिसे उन्होंने सेव करके रखने के लिए कहा है। हालांकि उसमें एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा है। फोटो के कैप्शन में भूषण प्रधान ने लिखा 247 [संगीत] 2026 वहीं इस तस्वीर पर भी 24 जुलाई 2026 लिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस तारीख को एक्टर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं।
वहीं भूषण प्रधान ने भले ही फोटो में अपनी पार्टनर का चेहरा नहीं दिखाया लेकिन फैंस यह दावा कर रहे हैं कि यह अनुषा दांडेकर ही हैं। इस तस्वीर पर फैंस कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। कई लोगों ने तारीख के इंतजार होने की बात लिखी है। लोग अनुषा को इस फोटो में टैग करके बधाई दे रहे हैं। बता दें एक तरफ जहां लोग रूमर्ड कपल अनुषा दांडेकर और भूषण प्रधान को सगाई की बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि शायद कोई पीआर स्टंट हो सकता है। यूजर ने कहा कि 24 अप्रैल को फ्राइडे है तो कोई नई फिल्म रिलीज़ हो रही होगी। हालांकि अभी तक अनुषा की तरफ से इस मामले में कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। वहीं भूषण ने भी अपने पोस्ट को लेकर चुप्पी साधी हुई है। अब असल सच्चाई क्या है? यह तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।
भूजन प्रधान की बात करें तो वह 39 साल के हैं। वह फेमस मराठी एक्टर हैं। भूजन रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनुषा से 5 साल छोटे हैं। अनुषा 44 साल की हैं। मगर उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। दरअसल अनुषा दांडेकर और भूषण प्रधान ने साल 204 में आई महेश मांजरेकर [संगीत] की फिल्म जनु फर्नीचर में एक साथ काम किया था। इस ड्रामा फिल्म में महेश मांजरेकर के साथ मेघा मांजरेकर और उपेंद्र लेमय भी नजर आए थे।
इस फिल्म के बाद से ही दोनों को एक साथ काफी स्पॉट किया गया और इन्हें अक्सर कार्यक्रमों में साथ में देखा जाता था। दोनों ने मालदीव में रोमांटिक छुट्टियां भी बिताई है। इसके बाद से ही उनकी अफेयर की खबरें उड़ी। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर से एक्सेप्ट नहीं किया है। लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट और साथ में स्पॉट किए जाने से डेटिंग की अफवाहएं तेज हैं। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।