पिछले कुछ समय में हमने कई सारे इन्फ्लुएंसर्स को और बॉलीवुड पर्सनालिटीज को कांस रेड कारपेट पर वॉक करते देखा है और उनकी टीम यह बताती है कि इन्हें कान से इनवाइट आया है और इसीलिए इन्होंने रेड कारपेट पर वॉक किया है। लेकिन असल में बात तो यह है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से गिनेचुने सेलिब्रिटीज हैं जिनको कान से इनवाइट आता है। बाकी सेलिब्रिटीज तो पैसा देकर कांस रेड कारपेट पर जाते हैं। और ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वहां पर इंटरनेशनल मीडिया होता है और इंटरनेशनल मीडिया में भी उन्हें जगह मिल जाती है।
कांस फिल्म फेस्टिवल की अगर बात करें तो ऐश्वर्या राय का कांस से पुराना नाता है। तो ऐश्वर्या राय जब भी कांस जाती है तो समझ आता है कि उन्हें कांस की तरफ से इनवाइट आता है और वो लॉरियर को वहां पर रिप्रेजेंट करती है। लेकिन पिछले कुछ सालों में देखा गया कि वो एक्टर्स जिन्होंने इतना बड़ा नहीं किया है इंडस्ट्री में वो भी कांस में गए हैं और कई सारे इन्फ्लुएंसर्स भी कांस में गए हैं।
आखिर कौन इन लोगों को कांस में भेज रहा है और कौन इन्हें इनवाइट भेज रहा है। इस चीज को एक्सपोज किया है इनफ्लुएंसरर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने। उर्फी जावेद ने आज एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। यह एक चैट स्क्रीनशॉट है जिसमें उन्होंने एक्सपोज किया कि कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए ₹80 लाख मांगे जा रहे हैं। अगर आपके पास ₹80 लाख हैं तो आपको कांस फिल्म फेस्टिवल की टिकट मिल जाएगी और आप रेड कारपेट पर वॉक कर सकते हैं। उर्फी ने जो चैट शेयर की है उसमें सामने वाला बंदा कहता है कि मुझे एक वेंडर मिला है जो हमें कांस फिल्म फेस्टिवल ले जा सकता है।
लेकिन वह ₹80 लाख मांग रहा है जिससे कोई सेंस नहीं बनता है। उर्फी जावेद ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि 80 लाख कांस में जाने के लिए मैं इंडिया में ही ठीक हूं। इतना क्या डेस्पिरेशन है कांस में जाने के लिए मैं यहीं पर खुश हूं। कुछ इस तरह से उर्फी जावेद ने इस पर रिएक्ट किया है। तो एक और बड़ा एक्सपोज है एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का कि जितना बड़ा कई बार सेलिब्रिटीज दिखाते हैं कि हमें इंटरनेशनल लेवल पर भी जगह मिल रही है तो वह जगह वो स्लॉट वो पैसा देकर खरीदते हैं। मोटा पैसा देकर खरीदते हैं। जरूरी नहीं है कि उन्हें उसके लिए इनवाइट मिला हो। बहुत कम सेलिब्रिटीज हैं जिन्हें कांस की तरफ से इनवाइट किया जाता है और जो ऑथेंटिक तरीके से कांस जाते हैं। अदरवाइज़ मैक्सिमम लोग कांस में पैसा देकर ही जाते हैं।
अब सवाल यह उठता है कि ये लोग भारत में बड़े बने हैं। इंडियन ऑडियंस ने इनका काम देखा है। इन्हें पसंद किया है और इतना बड़ा स्टार बनाया है। तो फिर यह कांस क्यों जाते हैं? वहां से इन्हें क्या फायदा मिलता है? तो उसका जवाब है इंटरनेशनल ब्रांड डील्स।
हमने पिछले कुछ समय में देखा है कि कई सारी एक्ट्रेसेस हैं जो इंटरनेशनल ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। जैसे आलिया भट्ट गुर्ज की, दीपिका पादुकोण एलवी की।रिसेंटली तृप्ति डिमरी भी विक्टोरिया सीक्रेट की ब्रांड एंबेसडर बनी है। तो जो एक्ट्रेस जितने बड़े लेवल पर जाएगी उतनी बड़ी ब्रांड के वो नोटिस में आएगी और इन ब्रांड डील्स में इन्हें बहुत फायदा होता है इस तरह के इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में जाकर। पर