Cli

बॉबी देओल को मिला जिंदगी भर का दर्द! ताउम्र रहेगा इस बात का मलाल।

Hindi Post

57 के बॉबी को मिला जिंदगी भर का दर्द। का उम्र रहेगा इस बात का मलाल। पिता धर्मेंद्र के जाने के बाद सौतेली बहनों पर बरसाया प्यार। हेमा की बेटियों को लेकर शेयर की दिल की बात। ईशा अहाना संग रिश्ते पर खोले राज। दूसरे परिवार के साथ कैसी है बॉन्डिंग? जवाब ने उड़ाया होश। बॉलीवुड के ही दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन को 5 महीने बीत चुके हैं।

उनके जाने के बाद देओल परिवार मानो टूट सा गया था। इसी बीच धर्मेंद्र के दोनों परिवार को एक दूसरे की हिम्मत बनते हुए देखा गया और अब बॉबी देओल ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे यह बात साफ हो गई है कि भले ही अब धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनका परिवार उनके संस्कारों को जिंदा रखे हुए हैं और एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी सौतेली बहनों को लेकर एक अफसोस का जिक्र किया है जिसने फैंस को चौंका दिया। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

बॉबी देओल ने बताया कि पिता धर्मेंद्र के जाने के बाद वह अंदर से कितना खाली सा महसूस कर रहे हैं। एक्टर ने अपने रिसेंट इंटरव्यू में कहा है कि काश उन्होंने अपने पिता के साथ और वक्त बिताया होता, जिसका मलाल उन्हें रोज होता है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि पिता के खोने का गम ऐसा है जिसने उन्हें अपनी दोनों सौतेली बहनों ईशा और अहाना के करीब ला दिया है। जी हां, बॉबी देओल अपनी सौतेली बहनों के और भी ज्यादा करीब आ गए हैं। बॉबी देओल ने हालिया बातचीत में पिता से बिछड़ने के दर्द को बयां किया।

इस इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि पिता के निधन ने उनके पूरे परिवार को एक साथ ला दिया है। एक्टर ने दोनों परिवारों की बॉन्डिंग को लेकर भी खूब सारी बातें की और बताया कि पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके जीवन में किस तरह के बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कई बार मुझे ऐसा लगता है कि काश मैं पापा के साथ और समय बिता पाता। सोचता हूं कि काश मैंने उनसे [संगीत] और सवाल पूछे होते। उनके गुजरने के बाद अब पहले से कहीं ज्यादा मैं अपने बेटों, पत्नी और परिवार के साथ समय बिताने को लेकर ध्यान रखता हूं। इसी बीच एक्टर ने यह भी बताया कि इस दुख ने उन्हें अपनी सौतेली बहनों ईशा और अहाना के और भी करीब ला दिया है। बॉबी ने कहा मुझे लगता है कि हम सभी पापा के दुख से अपने-अपने तरीके से निपट रहे हैं। कभी-कभी दुख के कारण हम एक दूसरे को गलत समझ बैठते हैं।

हर किसी को लगता है कि उसका दर्द दूसरों से अधिक है लेकिन समय दीजिए। इसे ठीक होने दीजिए। नुकसान अपने आप में परिवार को एक दूसरे [संगीत] के करीब ले आता है। बॉबी देओल ने यह भी माना कि उनके पिता के निधन के बाद उनके बेटों में मैच्योरिटी का भाव और ज्यादा हो गया है। बता दें धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर 2025 को मुंबई में उनके घर पर ही हुआ था। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

धर्मेंद्र के जाने के बाद परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड में भी मातम पसर गया था। शाहरुख सलमान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन सबका रो-रो कर बुरा हाल हो गया था और फैंस तो उन्हें अब भी याद करते हैं और देओल परिवार को हिम्मत देते हुए नजर आ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *