बॉलीवुड को लगा एक और बड़ा झटका। नहीं रहे मशहूर फोटोग्राफर रघुराय। 83 साल की उम्र में कैंसर से निधन। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। नम आंखों से फैंस कर रहे याद। दिया मिर्जा समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि। दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन से अभी लोग उभर भी नहीं पाए थे कि अब खबर आ गई कि मशहूर और जानेमाने फोटोग्राफर रघु राय ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो लंबी बीमारी के चलते उनका 83 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने पीछे वह अपनी पत्नी और चार बच्चों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गए हैं। कहा जा रहा है बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और पत्नी गुरमीत अपने पति के जाने से सदमे में है और बेटा पूरे परिवार को संभालने की कोशिश में लगा हुआ है। 26 अप्रैल 2026 रविवार को आई रघुराय के निधन की खबर ने फिल्म और फोटोग्राफी की दुनिया को बड़ा झटका दे दिया है।
भारत के महान फोटोग्राफर रघुराय अब हमारे बीच नहीं रहे। कहा जा रहा है वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। कहते हैं रघुराय सिर्फ एक फोटोग्राफर नहीं थे बल्कि वह एक कहानीकार भी थे। जो शब्दों से नहीं तस्वीरों से कहानियां सुनाते थे।
उन्होंने अमिताभ बच्चन, सत्यजीत रे जैसे महान कलाकारों को अपने कैमरे में कैद किया। अगर उनके काम की बात करें तो भोपाल गैस कांड की वह तस्वीर शायद कभी भुलाई नहीं जा सकती। उस एक तस्वीर ने दुनिया को इस हादसे की गंभीरता दिखा दी थी।
आज भी जब लोग उसे देखते हैं तो दिल दहल जाता है। यही उनकी ताकत थी। बिना कुछ कहे सब कुछ कह देना। रघुराय ने भारत के आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े नेताओं, कलाकारों और समाज के अलग-अलग पहलुओं को अपने कैमरे में कैद किया। उनकी तस्वीरों में भारत की असली झलक दिखाई देती थी। कभी खुशियों से भरी तो कभी दर्द से भरी। उनके जाने की खबर सुनते ही हर तरफ से श्रद्धांजलि का सिलसिला शुरू हो गया। दिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया और उनके काम की तारीफ की। वहीं गीतकार स्वानंद किरकिरी ने भी भावुक शब्दों में उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पूरा बॉलीवुड उनके निधन से गहरे शोक में है और फैंस रघुराय के परिवार को सांत्वना भेज रहे हैं।
यह दिखाता है कि रघुराय सिर्फ फोटोग्राफर्स के बीच ही नहीं बल्कि हर इंसान के दिल में बसते थे जो कला को समझता है। उनकी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक साधारण तरीके से की थी। लेकिन अपनी मेहनत और नजर की खासियत से वह दुनिया के सबसे सम्मानित फोटोग्राफर्स में शुमार हो गए।उनकी तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत पसंद किया गया। रघुराय अपने पीछे एक पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और बेटियां लगन, अवनी और पुरवई। उनके लिए यह समय बेहद मुश्किल है। लेकिन साथ ही यह गर्व की बात है कि उन्होंने एक ऐसे इंसान के साथ जिंदगी बिताई जिसने दुनिया को देखने का नजरिया ही बदल दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम 4:00 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में किया गया।