बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा ताई दुनिया को अलविदा कह गई। उनकी अंतिम यात्रा में केवल बॉलीवुड ही नहीं राजनीति और खेल जगत के कई दिग्गज शामिल हुए। इनमें कई नाम और चेहरे ऐसे थे जो खूब सुर्खियों में रहे। ऐसा ही एक नाम था क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का। सिराज का आशाई की अंतिम यात्रा में पहुंचने का कारण केवल उन्हें श्रद्धांजलि देना ही नहीं था बल्कि अपने किसी खास के लिए मजबूत कंधा बनना था। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को गले लगाकर ढांडस बंधाते सिराज का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चा तेज हो गई। दोनों के बाबत बातें होनी शुरू हो गई।
कई लोगों ने तो भद्देभद्दे कमेंट्स भी किए। आदत से मजबूर कई लोगों ने तो डेटिंग के ह्यूमर तक फैला दिए। हालांकि वे लोग दोनों के बीच एक पाक रिश्ते को नहीं देख पाए। सिराज जब जनाई को हिम्मत दे रहे थे तो उनके हाथ जनाई के सिर पर थे। जैसे घर का सरबरा अपने किसी खास को महफूज़ महसूस कराने की कोशिश कर रहा हो। इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि सिराज जनाई के राखी भाई हैं। मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में जनाई बता चुकी है कि सिराज जनाई का कितना ख्याल रखते हैं।
जनाई सिराज को राखी बांधती हैं। सिराज उनकी हर तकलीफ में उनके साथ खड़े होते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सिराज के आंसू गवाही दे रहे थे कि आशा ताई का परिवार उनके लिए क्या मायने रखता है। खासतौर पर जनाई अंतिम यात्रा के दौरान जब सिराज परिवार से मिली तो लगा कि कोई अपना ही है। इस दौरान सिराज काफी भावुक नजर आए। मीडिया कवरेज से दूरी बनाते हुए सिराज केवल परिवार के लिए मौजूद थे। उन्होंने आशा ताई को पुष्पांजलि दी और बाकी सारे समय परिवार खासतौर पर जनाई को हिम्मत बंधाते नजर आई।
उनकी आंखें सुर्ख और नम थी। सिराज खुद बेहद गमगीन थे। लेकिन बावजूद इसके वो जनाई के साथ मजबूती से खड़े रहे। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि जनाई आशा ताई के कितने करीब थी। आशा ताई के अस्पताल में भर्ती होने के समय से ही जनाई बेहद इमोशनल नजर आई। और जब आशा ताई ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो लगा कि जैसे जनाई टूट ही गई हो। इस हाल में एक भाई बहन के लिए क्या बन सकता है? उसके लिए क्या कुछ कर सकता है? शायद यह बात जनाई और सिराज ही समझ पाएं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जब आशा ताई की अंतिम यात्रा में मोहम्मद सिराज पहुंचते हैं तो उनकी आंखें किसी खास को ढूंढती नजर आती है। तभी जनाई उनके पास पहुंचती है। जनाई सिराज से लिपट कर खूब रोती है।
सिराज उनका सहारा बनते नजर आते हैं। उन्हें सांत्वना देते हैं। गौरतलब है मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले को दूसरे कार्यक्रमों में भी देखा गया है। जिसमें उनकी बर्थडे पार्टी शामिल है। हालांकि इस प्रेजेंस को लेकर पहले भी दोनों की डेटिंग की अटकलें लगाई जाती रही हैं। लेकिन जनाई ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वह दोनों भाई-बहन हैं। जनाई उन्हें राखी बांधती है। इससे पहले राखी पर जनाई मोहम्मद सिराज के साथ एक वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं। जिसमें वो सिराज को राखी बांधती नजर आई थी। जनाई बताती हैं कि सिराज उनके लिए और वह सिराज के लिए बेहद स्पेशल हैं। सिराज उन्हें इतना मानते हैं कि वह उनके सगे भाई से कम नहीं है। वो हमेशा जनाई के लिए अवेलेबल रहते हैं। हर मुश्किल में उनकी हिम्मत बंधाते हैं। और यह बात मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर साबित कर दी।