पंच तत्व में विलीन हुई सुरों की मलिका आशा भोसले। नम आंखों से बॉलीवुड ने ताई को दी विदाई। आमिर, विक्की, रणवीर, तब्बू, पद्मनी, हेलन। आशा भोसले के अंतिम संस्कार में कई सितारे हुए शामिल। लेकिन नहीं आए सुल्तान सलमान और बादशाह शाहरुख खान। बच्चन परिवार की गैर मौजूदगी पर भी उठे सवाल। सोशल मीडिया पर फूटा मेलोडी क्वीन के फैंस का गुस्सा। बोले आशा ताई के फैंस पार्टी में जाएंगे फ्यूनरल में नहीं। भारतीय सिनेमा की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच मौजूद नहीं है।
12 अप्रैल को आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। आशा भोसले के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को दुख में डुबो दिया। वहीं सोमवार 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान से दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले आशा ताई के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां ना सिर्फ फिल्म बल्कि खेल और राजनीति जगत की भी कई जानी मानी हस्तियां मेलोडी क्वीन आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंची। रणवीर सिंह, तब्बू, हेलन, सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स आशा ताई के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पहुंचे।
इस दौरान वह भोसले परिवार के रोते-बिलखते सदस्यों का सहारा बने दिखे। तो वहीं आमिर खान और रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स आशा भोसले की अंतिम यात्रा और दाह संस्कार में शामिल हुए। आशा भोसले के अंतिम संस्कार के वीडियोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देख कई सवाल भी उठ रहे हैं। सवाल यह कि कहां थे सलमान खान और शाहरुख खान? सोशल मीडिया पर नेटिजन सवाल पूछ रहे हैं कि कुछ दिन पहले अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में शामिल होने गए सलमान शाहरुख लेजेंड्री सिंगर को विदाई देने क्यों नहीं पहुंचे? क्यों वह आशा भोसले के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए?
और ऐसा ही सवाल बच्चन परिवार से भी पूछा जा रहा है। दरअसल आशा भोसले के अंतिम संस्कार से बच्चन परिवार के सदस्य भी नदारद रहे। अमिताभ जया हो या फिर अभिषेक ऐश्वर्या बच्चन परिवार ना तो आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचा और ना ही शिवाजी पार्क जहां आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया गया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अमिताभ, सलमान, शाहरुख सभी को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने सवाल पूछा कि किसी ने सलमान या शाहरुख को देखा क्या? यह दोनों अंबानी की पार्टी में गए थे। आशा जी के अंतिम संस्कार में नहीं आए। वहीं एक ने लिखा है कि बिग बी संडे दर्शन के लिए घर से बाहर निकले। आशा भोसले को घर के अंदर से ही विदाई दे दी। एक और यूजर ने भड़कते हुए लिखा है कि नो खान बच्चन कपूर इतनी बड़ी सिंगर को अलविदा कहने कोई नहीं आया हद है। वहीं शाहरुख खान के कुछ फैंस इस ट्रोलिंग को गलत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाहरुख खान पिछली बार लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में गए थे। इस दौरान उनका दुआ करके फूंकना नेशनल डिबेट की वजह बन गया था।
फैंस कयास लगा रहे हैं कि उस वक्त हुई ट्रोलिंग की वजह से ही शाहरुख खान ने अब आशा भोसले के अंतिम संस्कार से दूर रहने का फैसला किया होगा। तो कुछ फैंस का कहना है कि सलमान खान ने भी सिक्योरिटी रीज़ंस की वजह से ऐसा ही फैसला लिया होगा। हालांकि आपको बता दें कि दिग्गज गायिका के निधन के बाद उनके बेटे आनंद भोसले ने भी फैंस से शिवाजी पार्क में भीड़ ना लगाने का आग्रह किया था। वहीं आशा भोसले के अंतिम संस्कार में भावनाओं का सैलाब देखने को मिला। आशा ताई को उनके बेटे आनंद ने मुखाग्नि दी। इस दौरान आशा ताई की पोती जनाई बिलख-बिलख कर रोती नजर आई। तमाम लोग जनाई को ढांडस बंधा रहे थे। लेकिन सहेली जैसी दादी को खोने के बाद जनाई बुरी तरह से टूट कर बिखर गई हैं। वो कई बार बच्चों की तरह फूट-फूट कर रोती नजर आई। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 टू