बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस वक्त की एक बड़ी और चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां संजय दत्त और नोरा फतेही का नाम एक बड़े विवाद में घिर गया है। यह पूरा मामला जुड़ा था फिल्म कैडी द डेविल से जो पहले से अपनी स्टार कास्ट और स्टाइल को लेकर चर्चाओं में बनी थी। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर जो खबर सामने आई है उसने फैंस को पूरी तरीके से हैरान कर दिया।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के एक गाने की शूटिंग चल रही थी जिसमें नोरा फतेह अपनी डांस परफॉर्मेंस देने वाली थी। लेकिन इस दौरान सेट पर ऐसा कुछ हो गया जिसने माहौल को पूरी तरीके से बदल दिया गया। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि केडी द डेविल में एक गाना था जिस गाने के बोल को लेकर नरापति और संजय दत्त समेत फिल्म के निर्माताओं पर कड़ा शिकंजा कसने के लिए कई सारे संगठनों ने अपनी आवाज उठाई थी।
जिस आवाज के चलते अब एक ऐसा फैसला लिया गया है कि नोरा फतेह अब फिल्म से बाहर हो गई है। बताया जा रहा है कि गाने की प्रेजेंस को लेकर टीम के अंदर काफी समय से मतभेद चल रहे थे। जो कुछ लोग इस गाने को लेकर एक खास स्टाइल में शूट करना चाहते थे। जबकि दूसरी तरफ इसे लेकर अलग सोच रखी थी।
लेकिन मामला बढ़ता देख अब एक ऐसा दौर आ गया है जब सीधे तौर पर संजय दत्त तक पहुंच गई है। खबरों के मुताबिक संजय दत्त इस पूरे विवाद में काफी नाराज हो गए। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने मेकर्स से साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की चीजें फिल्म की इमेज को नुकसान पहुंचा सकती है और तुरंत कोई बड़ा फैसला लिया जाना चाहिए और फिर वही हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मेकर्स ने उस विवादित गाने को ही फिल्म से हटाने का फैसला ले लिया गया है।
इधर नहीं खबर यह भी है कि नोरा फतेही को भी इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल सी मच गई है। फैंस अब अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ इसे बेहद चौका देने वाला और गलत बता रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर ना तो संजय दत्त और ना ही नोरा फतेह की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने आया। यही वजह है कि यह मामला और भी ज्यादा रहस्य बन गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या वाकई यह फैसला फिल्म के लिए सही साबित होगा? तो क्या नोरा फतेह अब इस पर अपने चुप्पी तोड़ेगी और क्या इस विवाद का असर के द डेवल की रिलीज पर भी पड़ेगा? फिलहाल कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमें जरूर लिख भेजिए।