टीवी एक्टर करणवीर बोहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपनी तीनों बेटियों को मिस करते हुए नजर आए। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों को कुछ दिनों से उड़ रही अफवाहों पर लगभग भरोसा सा होने लगा है।
दरअसल करणवीर और उनकी पत्नी टीजे के बीच सब कुछ ठीक सा नहीं लग रहा। जहां एक ओर करणवीर भारत में हैं तो वहीं उनकी पत्नी टीजे अपने मायके वालों के साथ कनाडा में रहती हुई नजर आ रही हैं। टीजे के साथ उनकी तीनों बेटियां भी हैं। वहीं करणवीर इस वक्त इंडिया में हैं और अपने परिवार से दूर हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने खूब सारे कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि आप अपनी पत्नी के साथ रयनाइट कर जाओ। एक यूजर ने लिखा बहुत अच्छी है आपकी वाइफ। फुल ऑफ पॉजिटिव एनर्जी और आप भी अच्छे फादर और हस्बैंड हैं।
प्लीज प्लीज रयनाइट। कुछ लोगों ने तो सवाल भी किए कि लेकिन वह आपके साथ हैं क्यों नहीं? व एक यूजर ने लिखा कि एक बार पत्नी को भी याद कर लिया होता जिसकी वजह से आज आप तीन बेटियों के पिता हैं। वहीं आपको बताते चलें कि करणवीर बोहरा और टी टीजे की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।
उनकी शादी को लगभग 19 साल हो चुके हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात एक चर्च में हुई। करणवीर अपने दोस्त के साथ वहां गए थे जहां उनकी मुलाकात टीजे से हुई। करणवीर को पहली नजर में ही टीजे से लगाव महसूस हुआ। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया। वहीं करणवीर ने टीजे को उसी चर्च में प्रपोज भी किया था जहां वह पहली बार मिले थे।
उन्होंने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठकर टीजे को शादी के लिए पूछा था। दोनों की शादी 2006 में बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में बहुत ही सादगी और आध्यात्मिक तरीके से हुई थी। फिलहाल इन दोनों की तीन बेटियां हैं। जुड़वा बेटियां बेला और वियना और छोटी बेटी जिया वेनेसा कौर बोहरा। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक और शेयर करें। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।