Cli
asrani salary

सीनियर एक्टर्स से ज़्यादा कमाई करता है स्टार्स का स्टाफ? बॉलीवुड का चौंकाने वाला सच!..

Hindi Post

फिल्म इंडस्ट्री में क्या चीज गलत हो रही है और किस चीज को ओवरनाइट बंद करने की जरूरत है यह बताया है फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने। प्रियदर्शन ने कहा कि एक्टर्स का जो एंटोराज है इसे खत्म करने की जरूरत है क्योंकि इस एंटोरच में जो लोग हैं वो ना सिर्फ फिल्म का बजट बढ़ाते हैं बल्कि सेट पर भी माहौल खराब कर देते हैं। प्रियदर्शन ने कहा कि आज किसी भी बड़े एक्टर के साथ काम करो तो देखा जा सकता है

कि 60 से 70 लोग उसके स्टाफ के रूप में सेट पर खड़े होते हैं और यह सब स्टार के इर्द-गिर्द इतना घेरा लगा देते हैं कि फ्रेम तक देखनी मुश्किल हो जाती है कि मैं फ्रेम को कैसे एडजस्ट करूं। इन लोगों को साइड करना पड़ता है इन्हें डांट कर। प्रियदर्शन ने कहा कि कभी आकर कॉस्ट्यूम ठीक करेंगे, कभी आकर बाल ठीक करेंगे। जबकि कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनके पास खुद के बाल भी नहीं है।

उसके बावजूद यह लोग शॉट के बीच में आकर यह सब करते हैं। और इन स्टाफ मेंबर्स में से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स से ज्यादा पैसा मिलता है। प्रियदर्शन ने पॉइंट किया असरानी की तरफ कि हमने असरानी के साथ काम किया है। वो बेहद सीनियर एक्टर है और बहुत अच्छे एक्टर हैं।

लेकिन सेट पर ऐसा भी हुआ कि जब असरानी ने कहा कि यह जितने भी एक्टर्स हैं इन्हें एक्टिंग का ए भी नहीं पता। यह फिल्म मेकिंग के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। लेकिन उसके बावजूद एक एक्टर से ज्यादा पैसा लेकर जाते हैं। साउथ इंडस्ट्री में यह सब नहीं होता है और इसीलिए वहां की फिल्में आराम से बनती है। बट यहां पर यह माहौल एंट्रोच की वजह से बहुत खराब हो गया है।

आपको बता दें कि इन दिनों एक-एक एक्टर ने 10-10 2020 लोगों की टीम पाली हुई है और यह टीम उनके साथ हर जगह हर इवेंट पर हर शूट पर जाती है। किसी भी एक्टर को कहीं भी आपको बुलाना है तो फिर उसके साथ +10 +20 इस तरह के फिगर्स आते हैं कि उसके साथ उसका इतना ज्यादा स्टाफ तो ट्रैवल करने ही वाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *