Cli
rajat dallal

रजत दलाल ने कर ली शादी, दुल्हन का नाम जानकर आप दंग रह जाएंगे..

Hindi Post

बिग बॉस 18 में गर्दा उड़ाने के बाद रजत दलाल ने अपने फैंस को बड़ा शौक दिया है। उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है। रजत ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी। जहां रजत ने अपनी पत्नी संग साथ फेरे लिए। रजत ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए इसे उनकी जिंदगी की नई शुरुआत बताया है।

रजत दलाल एक फिटनेस इन्फ्लुएंसरर हैं। जिन्हें बिग बॉस 18 से लाइमलाइट में आने का मौका मिला। इस शो में उनकी और चाहत पांडे की जोड़ी काफी पसंद की जा रही थी। अफवाहें उड़ने लगी कि दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा है। मगर रजत ने कभी अपना और चाहत का रिश्ता पब्लिकली स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद दोनों दफ्टी में भी साथ दिखे। वहां भी दोनों के लिंकअप की खबरें उड़ने लगी थी।

मगर अब रजत दलाल ने अपनी शादी की तस्वीरों से उन सभी दावों को खत्म कर दिया है। वह अब अपने जीवन साथी के साथ जीवन के नए पहलू की शुरुआत करेंगे। इन्फ्लुएंसरर की शादी से फैंस समेत कई टीवी सेलेब्स भी खुश दिखे। द 50 से उर्वशी ढोलकिया मिस्टर फैजू, अरबांज पटेल, रचित ओझा सभी ने रजत को शादी की बधाई भेजी है। रजत ने शादी की पोस्ट डालने से कुछ देर पहले एक स्टोरी भी पोस्ट की थी।

जिसमें उनका कहना था कि वह लोगों के प्यार की बदौलत अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। इसके लिए वह सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। रजत दलाल की पत्नी कौन है? इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इन्फ्लुएंसरर ने अपनी फोटो में भी उनका नाम या अकाउंट मेंशन नहीं किया है। कई लोगों का मानना है कि यह रजत दलाल की गर्लफ्रेंड है जिनका जिक्र उन्होंने बिग बॉस 18 के दौरान किया था।

तब रजत ने बताया था कि वह किसी को घर के बाहर डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपना ब्रेसलेट दिखाया था जिसमें मिस्ट्री वूमन की फोटो थी। हालांकि उनकी पत्नी को लेकर क्या सच्चाई है इसकी कोई पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। फिलहाल इस पूरे मामले पर आप क्या कहना चाहते हैं? हमें कमेंट्स में जरूर बताइएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *