महाकुंभ वाली मोनालिसा मुस्लिम लड़के से शादी करने की वजह से फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। परिवार इस रिश्ते से नाख है और अब इस रिश्ते पर उनके पिता जय सिंह भोसले का एक रिएक्शन सामने आया है। आज तक संग बातचीत में उनके पिता ने बताया मुझे और मोनालिसा को फोन आया था। हम केरल गए थे। उन्होंने कहा था कुछ एक्टिंग सिखाएंगे गाना भी बना कर देंगे। एक महीने से फोन कर रहे थे। मैंने सोचा कि चलो देख कर आते हैं वहां कैसा है माहौल।
मालूम पड़ा कि एक्टिंग क्लास अच्छी है। कत्थक भी सस्ते में सिखाते हैं। मैंने सोचा चलो देखते हैं। दो दिन रुकने से क्या ही हो जाएगा। मैं और मोनालिसा वहां गए। मैंने कहा एक्टिंग सीखने के लिए यहां मुझे घर भी चाहिए। वो इसके लिए माने। मैंने कहा परिवार का राय लेकर बताता हूं। मैं चार-प दिन वहां रुका। इस बीच घर से फोन आ रहे थे। मां की तबीयत खराब थी। मैंने कहा मुझे घर जाना है। टिकट का इंतजाम कर दो। हम एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी उन्होंने पुलिस स्टेशन में गाड़ी रोकी। मोनालिसा को लेकर थाने गए। मैंने पूछा तो कहते तुम मोनालिसा की जबरदस्ती शादी करा रहे हो। मैंने काफी देर तक वहां पर हंगामा भी किया।
उन्होंने मुझे कहा कि मोनालिसा मेरे साथ नहीं आना चाहती। मोनालिसा ने भी मुझे वहां से जाने को कहा। उसने कहा, पापा आप जाओ। मैं यहीं रहकर एक्टिंग, डांस सीखूंगी, फिल्में करूंगी। मैं बेटी को अकेले छोड़कर नहीं जाना चाहता था। मुझे थाने के अंदर नहीं जाने दिया गया। घंटों तक बाहर ही रोकर रखा। वह मेरी आंखों के सामने मोनालिसा को छीन कर मुझसे ले गए। मुझे लग रहा है मेरी बेटी को फंसाया गया है या कुछ किया गया है। मेरी बेटी को बहकाया गया है।
जादू टोने का असर हो सकता है। मेरी बेटी मुझसे 2 मिनट भी दूर नहीं जाती थी। आखिर ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने मुझे ही भगा दिया। लड़की को भी लेकर चले गए। यह सब बताते हुए मोनालिसा के पापा के आंसू भी छलक आए। मोनालिसा की शादी पर उनके पिता ने कहा, बहुत बुरा लग रहा है। मैंने बेटी के लिए काफी मेहनत की थी। मोनालिसा ने कहा था कि वह एक्टिंग सीख कर आएगी। मैं उसके इंतजार में हूं। देखता हूं कब वह आती है। शादी के बाद देखकर लग नहीं रहा कि अब वह आएगी।
लव जिहाद के आरोपों पर वो बोले मुस्लिम लड़के से शादी करना गलत है। मैंने तो वहां पर भी सोचा कि मर जाना ही अच्छा है। लेकिन मेरा बेटा कहता है पापा मेरे लिए जियो। मोनालिसा जैसी बेटी का अब मैं क्या करूं? फिलहाल आप मोनालिसा के पिता के इस बयान पर क्या कहेंगे? हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।