सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में छलके आंसू। भाई की शादी के बाद इमोशनल हुई सारा। सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट। सानिया के गले लगकर रोई अर्जुन की बहना। सचिन की स्पीच सुन रो पड़ी अंजलि। तेंदुलकर फैमिली की तस्वीरें देख पिघला फैंस का दिल। जी हां, जैसा कि आप सब जानते हैं क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है।
लेकिन इन खुशियों के बीच कई ऐसे पल भी सामने आए जब पूरा तेंदुलकर परिवार भावुक हो गया। दरअसल सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडो के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 5 मार्च को हुई इस शाही शादी में खेल और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। लेकिन इस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा उन भावुक पलों की हो रही है जब परिवार के कई सदस्य खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों में आंसू निकल आए।
दरअसल शादी के करीब एक हफ्ते बाद सारा तेंदुलकर ने अपने Instagram पर शादी की कई खूबसूरत और अनसीन तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक बेहद ही इमोशनल कैप्शन भी लिखा। सारा ने लिखा मेरा बेबी ब्रदर अब सानिया का हो गया है। पोस्ट में सारा ने आगे लिखा ईश्वर करे कि यूनिवर्स आप दोनों पर ढेरों आशीर्वाद बरसाए।
आपको समृद्धि दे। आपके दिल की हर इच्छा पूरी करें और आपकी बाकी जिंदगी के लिए आपको नजर से बचा कर रखे। आप दोनों से बहुत प्यार है बिना किसी शक के। यह मेरी जिंदगी का सबसे खुशहाल दिन है। थैंक यू अर्जुन तेंदुलकर मुझे एक बहन देने के लिए। शादी के बाद सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे तेंदुलकर परिवार इस खास पल में काफी इमोशनल हो गया था। खासतौर पर वो पल जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा जब अंजलि तेंदुलकर बेटे की शादी के दौरान भावुक हो गई। जब सचिन ने शादी में अपने बेटे को लेकर एक इमोशनल स्पीच दी तो उसे सुनकर अंजलि की आंखें नम हो गई और
वह अपने आंसू रोक नहीं पाई। इसी दौरान एक और भावुक पल सामने आया जब अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया चंडोक एक दूसरे को गले लगाकर रोती नजर आई। अर्जुन की शादी का यह इमोशनल लम्हा वहां मौजूद लोगों के लिए भी बेहद खास बन गया। आपको बता दें अर्जुन और सानिया की शादी से जुड़ी रस्में मुंबई में कई दिनों तक चली। मेहंदी संगीत और शादी के समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर जश्न मनाया। महीनों की तैयारियों के बाद आखिरकार 5 मार्च को दोनों ने साथ फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। वहीं शादी के बाद जब न्यूली वेट कपल मीडिया के सामने आया तो तेंदुलकर परिवार भी उनके साथ नजर आया। इस दौरान सचिन और अंजलि अपने बेटे की शादी से बेहद खुश दिखाई दिए। वहीं सारा तेंदुलकर भी गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। दरअसल शादी के हर फंक्शन में सारा का स्टाइल और ग्रेस लोगों को काफी पसंद आता है। फिलहाल अर्जुन और सानिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।