जीत के नशे में बेशर्मी पर उतरे हार्दिक पांड्या। [संगीत] क्रिकेट ग्राउंड को ही बेडरूम समझ लिया। वर्ल्ड कप जीत के बाद गर्लफ्रेंड माहिका संग मैदान पर हुए आउट ऑफ कंट्रोल। कभी झूमे कभी गले लगे, कभी गोद में बैठाया तो कभी स्टेज पर माहिका संग लेट कर की हदें पार। लाखों लोगों को मैदान पर हार्दिक माहिका ने किया शर्मसार। भारतीय टीम के ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद जीत का जोरदार जश्न हुआ। ना सिर्फ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्कि पूरे देश में 8 मार्च की रात दिवाली मनाई गई।
भारत के विश्व विजेता बनने के बाद आपने जीत के जश्न की कई शानदार तस्वीरें देखी होंगी। लेकिन एक जश्न ऐसा भी रहा जिसने लोगों को खुश करने की बजाय शर्म में डुबो दिया। और वो जश्न किसी और का नहीं बल्कि टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का है। जी हां, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
जिन्हें देख क्रिकेटर को भयंकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबले में माहिका शर्मा भी हार्दिक को चेयर करने पहुंची थी। जैसे ही भारतीय टीम ने मुकाबले में जीत दर्ज की तो इस जीत को हार्दिक संग सेलिब्रेट करने के लिए माहिका भी मैदान पर पहुंच गई। ऐतिहासिक जीत के बाद हार्दिक पांड्या की खुशी भी सातवें आसमान पर थी। ऐसे में माहिका को देख वो अपने प्यार को छिपा नहीं सके। जीत के जश्न में हार्दिक ने रोमांस का रंग भी घोल डाला। हार्दिक ने माहिका को देखते ही गले लगा लिया।
जिसके बाद माहिका ने भी हार्दिक को गाल पर किस किया। दोनों को मैदान पर झूमते भी देखा गया। लेकिन इसके बाद दोनों ने वो किया जिसने हर किसी को चौंका डाला। जीत का नशा और प्यार का खुमार दोनों के सिर यूं चढ़कर बोला कि दोनों T20 वर्ल्ड कप के स्टेज पर ही लेट गए। सामने आई तस्वीरों में हार्दिक को माहिका के साथ अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बने पोडियम पर ही लेटे हुए देखा जा सकता है।
माहिका के गले में बाहें डाले हार्दिक दुनिया जमाने से बेखबर स्टेज पर रोमांस में खोए दिखे। तस्वीरें वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। मैदान पर शर्मसार करने वाली इन तस्वीरों को देख लोग आउट ऑफ कंट्रोल हुए हार्दिक को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि कर वो रहे हैं शर्म मुझे आ रही है।
वहीं एक और ने हार्दिक को तमीज का पाठ सिखाते हुए लिखा है कि थोड़ा तो क्लास दिखाओ यार। लोग कहते हैं कि जीत इंसान को तमीज नहीं सिखाती। तमीज तो इंसान को खुद ही सीखनी पड़ती है। एक और यूजर ने हार्दिक के हाथ में इंडियन फ्लैग को देख गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा। वह इंडियन फ्लैग पर क्यों सो रहा है?
भारतीय झंडा कोई बेडशीट नहीं है। अपने निजी बल अपने घर पर ही रखें। एक और ने गुस्सा जाहिर कर लिखा यह छपरी देश की इज्जत को तार-तार कर रहा है। मैदान पर दिखाई गई इस बेशर्मी के लिए सोशल मीडिया यूज़र्स हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की बुरी तरह से क्लास लगा रहे हैं। बता दें कि नताशा स्टैंकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। सीक्रेट डेटिंग के कुछ ही महीनों बाद दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया था। जिसके बाद से ही हार्दिक और माहिका को हर जगह एक साथ देखा जाता है।
अपने दिल फेक नेचर के लिए मशहूर हार्दिक को इस बार माहिका शर्मा के लिए बेहद सीरियस बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों इस रिश्ते को लेकर बेहद सीरियस हैं और अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाना चाहते हैं। लेकिन इससे पहले हार्दिक और माहिका मैदान पर दिखाई बेशर्मी के लिए ट्रोलिंग झेल रहे हैं