Cli

टीचर ने दिया A to Z लिखने का होमवर्क, बच्चे ने लेकिन बच्चे ने जो किया वो…

Uncategorized

छोटे बच्चों ने होमवर्क में किया ऐसा काम की जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटे बच्चे की मासूमियत और उसकी अनोखी समझ देखने को मिलती है, जिसे देखकर लोग हंसने के साथ-साथ उसकी तारीफ भी कर रहे हैं.

बच्चे की टीचर ने उसे स्कूल से A to Z लिखने का होमवर्क दिया था. आमतौर पर बच्चे कॉपी में अंग्रेजी के अक्षरों को एक-एक करके लिखते हैं, लेकिन इस नन्हे बच्चे ने टीचर की बात को बिल्कुल अलग तरीके से समझ लिया. उसने अपनी कॉपी में A to Z को जैसा देखा, ठीक वैसा ही पूरा कॉपी कर दिया. बच्चे ने हर पेज पर A to Z ही लिख डाला. उसकी यही मासूम हरकत अब सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है.

वीडियो में आप साफ देख सकते हो कि घरवालों ने बच्चे की कॉपी देखी तो वे भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए. पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि बच्चा आखिर करना क्या चाहता था, लेकिन बाद में उसकी मासूम सोच को देखकर सबकी हंसी छूट गई. बच्चे ने पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ वही काम किया, जो उसे सही लगा. यही बात लोगों का दिल जीत रही है.

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naziaa.aamir नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो अपलोड होते ही लोगों ने इसे खूब पसंद करना शुरू कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *