Cli

मैं संत नहीं हू मुझे… लड़कियों के साथ संबंध पर विनोद खन्ना ने दिया था ऐसा बयान ,मचाया हड़कंप!

Uncategorized

विनोद खन्ना भले ही अपने दौर के एक नाम से एक्टर रहे हो लेकिन उन्होंने अपने दौर में कल ऐसे बयान दिए हैं जिससे विवाद शुरू हो गए। ऐसा ही एक बयान उन्होंने जिस्मानी रिश्तों पर दिया था।

विनोद खन्ना ने साल 1968 में एक्टिंग डेब्यू किया था, और तभी से वह लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे थे। तब एक्टर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ भी जोड़ा गया था। तब विनोद खन्ना ने इस बात पर सवाल खड़े किए थे कि कई महिलाओं संग उनके संबंधों पर क्यों आपत्ति जताई जाती है।

तब विनोद खन्ना ने इंटरव्यू में अपने जिस्मानी रिश्तों और शारीरिक जरूरतों पर बात की थी। विनोद खन्ना से तब उनके कई अफेयर्स और महिलाओं संग संबंधों के बारे में फैली खबरों और अफवाहों के बारे में पूछा गया था। विनोद खन्ना ने जवाब दिया था,’मैं कुंवारा था, और महिलाओं के मामले में मैं कोई संत नहीं हूं। मुझे भी दूसरों की तरह ही संबंधों की जरूरत होती है। महिलाओं के बिना हम यहां नहीं होते। जिस्मानी रिश्तों के बिना हम यहां नहीं होते, तो किसी को मेरे महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए?’

विनोद खन्ना की बात करें, तो उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली शादी गीतांजलि खन्ना से हुई थी, जिनसे वह बेटे अक्षय और राहुल के पिता बने।

उनकी शादी साल 1975 में हुई थी और 1985 में तलाक हो गया था। उसी दौरान विनोद खन्ना पत्नी और बच्चों को छोड़कर संन्यासी बन गए थे और ओशो के आश्रम में रहने लगे थे। बताया जाता है कि इसी वजह से विनोद खन्ना और गीतांजलि की शादी में दरार आई थी और तलाक हो गया। विनोद खन्ना ने फिर 1990 में कविता खन्ना से दूसरी शादी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *