कभी पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक एक्ट्रेस जिसकी एक मुस्कान के लोग दीवाने हुआ करते थे जिसकी अदाओं पर सिनेमाघरों में तालियां बजती थी। लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि जिंदगी के आखिरी पड़ाव में यही हसीना अकेली पड़ गई। जिस घर में कभी खुशियों की आवाजें गूंजती थी, वहां धीरे-धीरे सन्नाटा पसर गया।
जिंदगी के हमसफर ने साथ छोड़ा। अपनों की दुनिया भी उजड़ गई। और एक दिन इस एक्ट्रेस ने भी हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। आज की इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा निम्मी की। निम्मी जिनका असली नाम नवाब बानो था। 1940 और 1950 के दशक में उन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी।
साल 1949 में आई फिल्म बरसात से उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। इस फिल्म में राज कपूर के साथ उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। इसके बाद निमी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे दिग्गज स्टार्स के साथ काम करके वो अपने दौर की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई। लेकिन पर्दे की इस चमकदमक के बीच उनकी निजी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी। निम्मी ने मशहूर फिल्म लेखक अली रजा से शादी की थी। लेकिन साल 2007 में उनके पति का निधन हो गया था। इसके बाद निम्मी की जिंदगी काफी बदल गई। उम्र बढ़ रही थी और हेल्थ से जुड़ी परेशानियों के चलते उन्हें दूसरों की मदद की जरूरत पड़ने लगी।
फिर आया 25 मार्च 2020 का वो दिन जब 87 साल की उम्र में निम्मी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कोविड-19 के दौर में उनका निधन हुआ था और हिंदी सिनेमा का यह खूबसूरत सितारा हमेशा के लिए खामोश हो गया था। लेकिन अब उनकी मौत के करीब 6 साल बाद एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल निम्मी की करोड़ों की संपत्ति को लेकर मुंबई में धोखाधड़ी और हेराफेरी का मामला सामने आया है। उनके पुराने केयरटेकर पर गंभीर आरोप लगे हैं और मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। तो रिपोर्ट्स के मुताबिक निम्मी और उनके पति अली रजा ने साल 2003 में मुंबई के जूहू तारा रोड स्थित नेहा अपार्टमेंट में दो फ्लैट खरीदे थे। दोनों फ्लैट निम्मी के नाम पर दर्ज थे। आज इन दोनों फ्लैट की कीमत करीब 7 से ₹ करोड़ के बीच है। इसके अलावा निम्मी के बैंक खातों में भी बड़ी रकम जमा थी। जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में करीब ₹1 करोड़ 23 लाख और सरस्वत बैंक में करीब ₹54 लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट थी।
यानी कि दोनों FG को मिलाकर करीब ₹1 करोड़ 77 लाख बनते हैं। इन सबके अलावा उनके पास कीमती गहने और एक Maruti Suzuki CIA कार भी थी। अब सवाल है कि निम्मी के जाने के बाद इस संपत्ति का मालिक कौन बना था? तो बताया जाता है कि निम्मी ने अपनी वसीयत तैयार करवाई थी। इसमें अपनी संपत्ति के लिए उन्होंने वारिसों का नाम तय किया था। वसीयत में उनके गोद लिए बेटे अली सैयद परवेज और परिवार के एक और सदस्य को लाभार्थी बताया गया था। वसीयत के एग्जीकटर के तौर पर गुरपाल सिंह हरबंस सिंह सच का नाम बताया गया है। लेकिन इस कहानी में एक और दुखद मोड़ है। निम के गोद लिए बेटे अली सैयद परवेज का भी दिसंबर 2020 में कोविड की वजह से निधन हो गया था।
उनके पीछे पत्नी सलमा ने की परवीन और तीन बच्चे रह गए थे। ऐसे में निम्मी की संपत्ति में परवेज के हिस्से को लेकर उनके परिवार का दावा भी सामने आया। अब आरोप है कि निम्मी के पुराने केयरटेकर असरार इकबाल शेख ने उनके बैंक अकाउंट्स और संपत्ति तक अपनी पहुंच का गलत इस्तेमाल किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निम्मी की मौत के बाद करीब ₹1 करोड़ 77 लाख की एफडी की रकम का गलत इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं उनकी Maruti सियाज़ कार को कबाड़ में बेचने और उसके पैसे अपने इस्तेमाल में लेने का आरोप भी है। मामला तब और गंभीर हो गया जब फ्लैट बेचकर रकम बांटने का प्रस्ताव भी सामने आया। हालांकि शिकायतकर्ता ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। बताया गया है कि निम्बी की वसीयत को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में कानूनी प्रोसेस लंबित है।
परिवार की तरफ से वसीयत और संपत्ति के अधिकारों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसके बाद मुंबई की शांता क्रूज पुलिस ने 11 नवंबर को कैरटेकर असरार इकबाल शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेकिन इस पूरी कहानी का सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस एक्ट्रेस ने कभी अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों का एंटरटेनमेंट किया, जिसकी फिल्मों को आज भी याद किया जाता है, उसके जाने के 6 साल बाद भी उसकी संपत्ति को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ है। कभी जिस घर में निम्मी की जिंदगी की यादें बसा करती थी, आज उसी घर और उनकी मेहनत से कमाई गई संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है।