Cli

विक्की कौशल – शैलेश लोढ़ा का क्या है रिश्ता? जानकार दंग रह जाएंगे।

Uncategorized

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोधा की बेटी स्वरा लोधा की शादी में बॉलीवुड के एक्टर विक्की कौशल पहुंचे तो हर किसी की नजरें सिर्फ उन्हीं पर टिक गई क्योंकि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर के वायरल हुए क्योंकि किसी में वो शैलेश की पगड़ी संभालते हुए नजर आए तो किसी में वो जो दुल्हन थी स्वरा लोधा उनसे गले मिलते हुए और उनको नई जिंदगी की शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।

जिसके बाद से फैंस के मन में क्यूरियसिटी पैदा हो गई कि आखिर विक्की कौशल और जो ये शैलेश लोदा है इन दोनों के बीच क्या रिश्ता है कि क्या ये दोनों कोई रिश्तेदार हैं या आखिर इनका कोई फैमिली कनेक्शन है और इन दोनों की यह दोस्ती इतनी गहरी कैसे है? चलिए हम आपको सब कुछ बताएंगे इनके रिश्ते के बारे में इस वीडियो में। शैलेश लोदा टेलीविजन के एक जानेमाने एक्टर हैं। उन्होंने तारक मेहता उल्टा चश्मा में तारक मेहता का अहम किरदार निभाया था।

इसके अलावा वह कवि सम्मेलनों में भी शामिल होते हुए हमें अक्सर दिखाई देते हैं। इसी बीच हाल फिलहाल में उन्होंने अपनी बेटी की ग्रैंड रॉयल वेडिंग की जो राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन में की गई। यह वेडिंग काफी ज्यादा रॉयल थी और इसमें कई बड़े-बड़े वीआईपी गेस्ट और खासकर के बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरा लोधा ने जो शैलेश लोदा की बेटी हैं उन्होंने सिंगापुर के बेस्ड एक बैंकर से जिनका नाम शाश्वत है उनसे शादी की है और इस शादी में काफी कुछ ग्रैंड देखने को मिला और इसमें कई वीवीआईपी गेस्ट भी शामिल हुए थे। लेकिन इन सभी गेस्ट में एक वीआईपी गेस्ट ऐसा था जो पूरी फैमिली के साथ एक फैमिली मेंबर की तरह नजर आ रहा था और वो थे बॉलीवुड के एक्टर विक्की कौशल। विक्की कौशल के कई सारे वीडियोस इस शादी से सामने आए हैं।

सबसे पहले ये जो वीडियो उनका सामने आया उसमें वो इस वेन्यू पर पहुंचे थे जहां पर यह शादी हुई थी। उस दौरान वो शैलेश लोधा के गले मिलते हुए नजर आए थे। जिसके बाद वह शैलेश लोदा के साथ बारातियों और मेहमानों का स्वागत करते हुए भी दिखाई दिए। इसके अलावा एक और तस्वीर और वीडियो जो सबसे ज्यादा वायरल हुई उसमें वह दुल्हन के गले मिलते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा उन्होंने शादी में कई सारी रस्में भी निभाई और परिवार के साथ वो हंसीज़ाक करते हुए भी दिखाई दिए।

इस शादी से जितने भी वीडियो सामने आए उसमें विक्की कौशल एक बॉलीवुड एक्टर या फिर एक वीआईपी गेस्ट की तरह नजर नहीं आए बल्कि वह एक फैमिली मेंबर की तरह नजर आ रहे थे और उसके बाद से ही फैंस के मन में क्यूरियोसिटी जगने लगी कि आखिर शैलेश और विक्की कौशल का क्या रिश्ता है। तो हम आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और इनकी दोस्ती काफी ज्यादा गहरी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जाता है कि विक्की कौशल और शैलेश लोधा की जो दोस्ती है वह तब से सबसे ज्यादा मजबूत है जब विक्की कौशल के पिता जो हैं श्याम कौशल उनको जब कैंसर हुआ था उस दौरान शैलेश लोधा विक्की कौशल की फैमिली का एक सपोर्ट बने थे और उस दौरान वो कौशल फैमिली से अक्सर मिलते थे और उन्हें इस मुश्किल दौर में उन्होंने पूरे परिवार की मदद की थी और यही दोस्ती विक्की कौशल ने निभाई शैलेश लोदा की बेटी की शादी में क्योंकि क्योंकि शैलेश का अध्यात्म की ओर गहरा झुकाव रहा है।

ऐसे में वो अक्सर कौशल परिवार से मिलते थे और उन्हें इमोशनल सपोर्ट भी देते थे। यही नहीं इसी साल शैलेश लोदा का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने विक्की कौशल की जमकर के तारीफ की थी। इस पोस्ट के साथ शैलेश लोदा और विक्की कौशल की साथ में एक तस्वीर भी बहुत ज्यादा वायरल हुई थी। जिससे उनकी गहरी दोस्ती साफ दिखाई दे रही थी और यही दोस्ती स्वरा लोधा की शादी में भी हमें साफ देखने को मिली।

हम आपको बता दें कि वैसे विक्की कौशल जो हैं वो बॉलीवुड के बड़े एक्टर हैं और ऐसी कई शादियों में वो दिखाई देते हैं। लेकिन इस शादी में जो उनका पूरा रुख था वो एक फैमिली मेंबर जैसा था जो कि फैंस को भी काफी पसंद आया। खास करके जब उन्होंने देखा कि विक्की कौशल शैलेश लोदा के साथ सारी रस्में ऐसे निभा रहे हैं जैसे वो उनके परिवार का हिस्सा ही हो। हालांकि इस शादी में एक बात ने तारक मेहता उल्टा चश्मा के फैंस को जरूर निराश किया और वो यह थी कि शो के बाकी कास्ट शादी में नजर नहीं आए थे।

जबकि उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता यानी कि शैलेश लोदा को जबरदस्त लोकप्रियता तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने ही हासिल करवाई थी। यह शो सालों तक भारतीय टेलीविज़ के सबसे सफल सीरियल्स में शामिल रहा था और शैलेश करीब 14 साल तक इस शो का हिस्सा रहे थे। लेकिन बाद में शो के प्रोड्यूसर से उनके विवादों के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था।

हम आपको बता दें कि फिलहाल शैलेश लोदा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं और इस बार उसका रीजन है उनकी बेटी की ग्रैंड वेडिंग और इस ग्रैंड वेडिंग में करोड़ों का खर्चा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उमर भवन जो ये पैलेस है उसमें बड़े-बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी शादियां होती हैं और यह शादी भी काफी भव्य रही और हो सकता है इसका खर्चा एक से ₹3.5 करोड़ के बीच आया होगा। आइए मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़े बताते हैं।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। ना ही इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टता आई है कि इस शादी में कितने पैसे आखिर खर्च हुए होंगे। लेकिन फिलहाल यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और खासकर की बॉलीवुड यानी कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और जो बाकी लोग हैं।

सोशल मीडिया की जनता है उनके बीच यह शादी लगातार बातचीत का विषय बनी हुई है और इसमें विक्की कौशल की जो मौजूदगी थी उसने भी बहुत ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *