शाहरुख खान और प्रीति जिंटा स्टारर वीर ज़ारा को आज कल्ट स्टेटस मिल चुका है। इस फिल्म को उनकी प्रेम कहानी और गानों के अलावा मनोज वाजपेयी के कैमियो के लिए भी याद किया जाता है। मनोज ने फिल्म में रजा श्री रजी का किरदार निभाया था जो वीर और ज़ारा की लव स्टोरी में अड़ंगा डाल देता है। मनोज बताते हैं कि उन्हें यह रोल खुद यश चोपड़ा ने ऑफर किया था।
साथ ही यह रियलिटी चेक भी दिया कि यशराज फिल्म्स उन जैसे एक्टर्स के लिए फिल्में नहीं बनाती। पिछले दिनों शेखर सुमन के शो शेखर टूाइट में मनोज ने इस घटना का जिक्र किया था। 2003 में उनकी पिंजर नाम की एक मूवी आई थी। उसमें यश चोपड़ा को मनोज का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने सामने से उन्हें वीरारा ऑफर कर दी। मनोज कहते हैं यश जी ने मुझे कॉल किया और कहा मेरी फिल्म में एक कैमियो रोल है।
क्या तुम इसे करना चाहोगे? पिंजर देखने के बाद मुझे लगता है कि एकमात्र तुम ही इस रोल को सही तरीके से निभा सकते हो। मैं तो स्क्रिप्ट भी नहीं सुनना चाहता था। बस यह चाहता था कि वह मुझे डायरेक्ट करें। मैंने कहा यश जी बताइए मुझे कब आना होगा और बस मुझे कहानी और कैरेक्टर के बारे में एक लाइन में बता दीजिए ताकि मैं तैयारी के साथ आऊं। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने मुझे पूरा सीन नरेट करके दिया। नरेशन सुनने के बाद मनोज ने यश चोपड़ा से एक रिक्वेस्ट की।
उन्होंने कहा यश जी अगली बार जब आपको मेरा ख्याल आए तो प्लीज मुझे बड़ा रोल दीजिएगा। उनकी बात सुनकर यश चोपड़ा ने साफ शब्दों में कहा, बेटे मैं तुम जैसे एक्टर्स के लिए फिल्में नहीं बनाता हूं। अगर तुम्हारे लिए मेरी फिल्मों में कोई रोल हो तो भी शायद तुम उन्हें नहीं करना चाहोगे। यश चोपड़ा और वाई आरएफ को कमर्शियल मसाला एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाना जाता है। यहां तुम जैसे एक्टर्स कहने से उनका मतलब मनोज वाजपेय जैसे उन एक्टर्स से था जो मेथड एक्टिंग और कंटेंट ड्रिवन सीरियस सिनेमा में काम करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो वह ऐसे एक्टर्स की बात कर रहे थे जो बॉलीवुड के मापदंड पर कमर्शियल नहीं माने जाते। मनोज कहते हैं कि उन्हें यश की यह बेबाकी काफी पसंद आई थी।
खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने उनसे कोई झूठा वादा नहीं किया। मनोज कहते हैं कि वो वीरारा में कैमियो के लिए फीस नहीं लेना चाहते थे। उनका काम केवल चार-प दिनों का ही था। लेकिन यश चोपड़ा ने उन्हें ठीक उतने ही पैसे भेजे जितने उन्हें किसी फिल्म में लीड रोल निभाने पर मिलते थे। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।