Cli

सोनम वांगचुक मामले में हुई 2 लोगो की गिरफ्तारी, वजह जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

दिल्ली पुलिस ने 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को आज यानी 18 जुलाई की सुबह बिना उनकी मर्जी के जंतरमंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसके बाद से इस घटना के एक-एक अपडेट पर मीडिया की नजर है। लेकिन दिल्ली से करीब 2000 कि.मी. दूर असम के गुवाहाटी में सोनम वांगचुक से ही जुड़ी एक घटना में दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तारी इसलिए हुई क्योंकि वे सोनम की पेंटिंग बना रहे थे।

शुक्रवार यानी 16 जुलाई की रात उन्हें अरेस्ट किया गया। मामले में एफआईआर भी दर्ज हो गई। पुलिस यह नहीं कह रही कि उन्हें सोनम वांगचुक से कोई ऐतराज है। बल्कि पुलिस का कहना है कि दोनों पेंटर्स ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। गुवाहाटी में ही एक फ्लाईओवर के पिलर पर भी सोनम वांगचुक की बड़ी सी पेंटिंग बनाई गई।

आते-जाते यह पेंटिंग लोगों का ध्यान खींच रही है। पुलिस इस पेंटिंग को बनाने वाले की भी तलाश में है। गुवाहाटी ईस्ट पुलिस ने क्या कहा पहले वो देखिए। पिछले कुछ दिनों से हम देख रहे हैं कि रात के समय कुछ लोग पुलों, सरकारी इमारतों और दूसरी सार्वजनिक जगहों की दीवारों पर पेंटिंग बना रहे हैं।

इससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हो रहा है। शुक्रवार रात हमारी गशदीप टीम ने ज्योति विष्णु ऑडिटोरियम जाने वाली सड़क पर दो युवकों को एक दीवार पर अलग-अलग रंगों से पेंटिंग बनाते हुए देखा। हमने उन्हें वहीं पकड़ लिया और उनके खिलाफ दिसपुर थाने में मामला दर्ज किया है।

उधर सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतरमंतर पर हंगर स्ट्राइक पर बैठे थे। आज अनशन का 21वां दिन था।

लेकिन सुबह करीब 7:00 बजे जब अभिजीत दीप के प्रोटेस्ट साइट पर नहीं थे। पुलिस वाले वहां पहुंचे और एकदम फिल्मी अंदाज में सोनम वांगचू को उठाकर सबदर जंग अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस उन्हें जंतरमंतर से ले जाने के लिए सिविल ड्रेस में पहुंची। स्टेज पर चढ़ी और सफेद चादरों से स्टेज को ढक लिया। उन्हीं सफेद चादरों के पीछे उन्होंने सोनम को उठा लिया और एंबुलेंस में डालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस के इस एक्शन के बाद से विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने इस घटना के बाद आम लोगों और छात्रों से प्रोटेस्ट में शामिल होने की अपील की है। राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स [संगीत] पर एक पोस्ट में सोनम को जबरदस्ती हटाए जाने को गलत बताया। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अदालत के आदेश के बाद और डॉक्टरों की सलाह के बाद सोनम की बिगड़ती हुई हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे एंगो ने कहा है कि सोनम को अस्पताल में मुंह या नस के जरिए कोई भी दवा या इलाज बिना उनकी या सोनम की 20 दिनों से देखभाल कर रहे डॉक्टरों की सहमति के बिना ना दिया जाए।

यह सब होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए जो सीजेपी का प्रोटेस्ट चल रहा था वो अब भी जारी रहेगा। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपक ने इस पर कहा कि वह खुद अब हंगर स्ट्राइक पर बैठ गए हैं।

इसके अलावा 20 जुलाई को जंतरमंतर से संसद तक मार्च करने के प्रोग्राम पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उस दिन भारी संख्या में लोगों के समर्थन के साथ मार्च निकालने की तैयारी है। सीजेपी से जुड़े प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के अनशन पर हम आप तक सभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *