वैभव सूर्यवंशी को मिला है मोस्ट वैलुएबल प्लेयर का अवार्ड और अवार्ड लेने के बाद उन्होंने जो कहा है वह वाकई शानदार है। वैभव सूर्यवंशी के बारे में कहा जा रहा है भाई इतनी सक्सेस मिल रही है बच्चा उसे पचा कैसे रहा है? रवि शास्त्री उनका इंटरव्यू ले रहे थे तो वहां पर वैभव सूर्यवंशी कहते हैं थोड़ा प्रेशर फील हो रहा है। रवि शास्त्री कहते हैं भैया आपको प्रेशर भी फील होता है।
बैट लेके तो आप बड़े-बड़े मारना शुरू कर देते हो। बोले हां इंटरव्यू देते हुए थोड़ा प्रेशर फील होता है। क्या इनोसेंट बच्चा है भाई ये 15 साल का वैभव सूर्यवंशी 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप लेकर चला गया। ऐसी लीग में जहां पर दुनिया के बड़े-बड़े बैट्समैन खेल रहे थे। वहां वैभव सूर्यवंशी पहला फुल टाइम खेल रहे थे और 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप ले जाते हैं। मोस्ट वैल्यूुएबल प्लेयर का अवार्ड ले जाते हैं। और अवार्ड लेने के बाद भी क्या कह रहे हैं सुन रहे हैं आप?
उन्होंने कहा देखिए मुझे अगर चोटों से बचना है ना तो मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना पड़ेगा। वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर कई लोग कई बार मजाक उड़ाते हैं कि भाई बच्चा बैट्समैन तो अच्छा है लेकिन फिटनेस कहां है इसकी? थोड़ा सा पेट निकला हुआ है। गोलमटोल सा लोग कहते हैं। वैभव सूर्यवंशी को ये सारी बातें पता है। रवि शास्त्री ने उनसे पूछा आजकल क्या दूध ज्यादा पी रहे हो? तो बोले नहीं अब मैं दूध नहीं पीता हूं। अपनी उन्होंने कहा कि चोट से बचने के लिए अपनी फिटनेस पे मुझे काम करना होगा।
यह चीज है जिस पे सुधार की गुंजाइश है। प्लस उनसे पूछा गया भाई आपने और क्या सीखा इस सीजन में? तो उन्होंने कहा मैंने सीखा कि हर गेम को अलग तरीके से खेला जाता है। एक ही तरीके से एक ही टेंपलेट से नहीं खेला जा सकता है। हर गेम की अपनी अलग डिमांड है जो मैंने सीखा है, समझा है।
साथ ही साथ वैभव सूर्यवंशी ने पूरे राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट का जो स्टाफ है हर किसी का धन्यवाद भी किया है कि बहुत बेहतर तरीके से उन सब लोगों ने मेरे साथ व्यवहार किया। बहुत बेहतर तरीके से मेरे साथ पेश आए। हर किसी का धन्यवाद। भाई यह सीजन खत्म हुआ है। IPL 2026 भले आरसीबी की टीम जीती है लेकिन इस सीजन को वैभव सूर्यवंशी के लिए याद किया जाएगा। अपना पहला फुल टाइम सीजन ये बच्चा खेल रहा था और इस सीजन में क्या जसप्रीत बुमराह क्या हज़लवुड क्या कमिंस हर किसी दुनिया के बड़े-बड़े नामी गिरामी गेंदबाज जिनसे बल्लेबाज खाते हो पहली गेंद पर मारा है वैभव सूर्यवंशी ने यानी हर किसी गेंदबाज की ईगो को हर्ट किया है।
पूरी दुनिया में मचा कर रख दिया है कि हिंदुस्तान में यह कौन आ गया भाई? कौन है यह बच्चा जो कि सामने वाले गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ करता है। वीडियो गेम की तरह वहां पर उनके साथ खेलता है और बाद में आकर कहता है मैं तो कार्टून नेटवर्क देखता हूं। अभी भी मिठाइयां खाता हूं और इस तरह आके शॉट मारता हूं। इसीलिए उनसे ये सवाल पूछा गया कि भाई आप क्या अभी बच्चे हो? दूध-वधूद पीते हो कि नहीं पीते? तो बोले नहीं अब तो मैं दूध नहीं पीता हूं।
यानी अपने आप को थोड़ा सा बड़ा भी वहां पर वैभव दिखा रहे थे। लेकिन उनकी टीम यहां पर नहीं पहुंची फाइनल में वैभव सूर्यवंशी अकेले यहां पर पहुंचे हुए थे और उनके पहुंचने के साथ ही देखिए सुबह से ही हाइप थी कि वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले को देखने आए हैं और अपने बहुत सारे अवार्ड लेने आए हैं। बैक टू बैक वैभव सूर्यवंशी को यहां पर कई सारे अवार्ड्स मिलते गए। स्ट्राइक रेट का अवार्ड हो, सिक्सेस का अवार्ड हो, ऑरेंज कैप हो, मोस्ट वैल्यूुएबल प्लेयर हो, सारे अवार्ड्स वैभव सूर्यवंशी अपनी झोली में रखकर अपने घर चले गए हैं। यानी बिहार के समस्तीपुर के ताजपुर गांव का ये लड़का पूरे हिंदुस्तान में इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। जितनी चर्चा आरसीबी केl जीतने की है। विराट कोहली की शानदार पारी की है, उतनी ही चर्चा हर कोई वैभव सूर्यवंशी की भी कर रहा है।
वैभव की चर्चा सिर्फ इंडिया में नहीं है बल्कि सारे दुनिया भर के जितने क्रिकेट लविंग नेशंस हैं हर कोई यह जानना चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी क्या है? यह लड़का कब टीम इंडिया में खेलता हुआ दिखेगा इसी का इंतजार अब हर कोई कर रहा है।