फिल्म मैंने प्यार किया। अपने आप में एक एपिक फिल्म थी। सलमान खान की लॉन्चिंग फिल्म थी और भाग्यश्री उसी फिल्म के नाम से आज तक अच्छा कमा रही है। लेकिन अब इस फिल्म के लीड एक्ट्रेस वाले रोल पर दावा किया है उपासना सिंह ने जो कपिल की बुआ का रोल कर चुकी है। उपासना सिंह ने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि भाग्यश्री वाला रोल मैंने प्यार किया। मैं वही करने वाली थी। उन्होंने ऑडिशन भी क्लियर कर दिया था और सूरज बजातिया ने कहा था कि मेरी तरफ से आप सिलेक्टेड हो। हालांकि उपासना का कहना है
कि ऑडिशन प्रॉपर नहीं हुआ था। दो-तीन डायलॉग्स उन्हें बुलवाए गए थे और कुछ सींस थे। बाकी कुछ ज्यादा उनका ऑडिशन नहीं लिया गया। सूरज बजातिया ने ऑडिशन लेने के बाद उनसे कहा था कि मेरी तरफ से आप सिलेक्टेड हो। बस मेरे पिता को आप पसंद आनी चाहिए और उनके साथ भी एक मीटिंग होगी। उपासना सिंह ने कहा कि उनके कहने पर मैंने जाकर राजकुमार बरजात्या से मीटिंग कर ली और उसके बाद मैं चंडीगढ़ लौट गई। लेकिन उसके बाद मुझे कभी कॉल ही नहीं आया और मुझे पता चला कि फिल्म किसी और एक्ट्रेस के साथ शूट हो गई है। मैं इस बात से नाराज थी कि मुझे ना कॉल किया गया ना ही मुझे बताया गया और सेलेक्ट होने
के बावजूद मेरे साथ ये फिल्म नहीं बनाई गई। मैंने कई सालों तक इस फिल्म को नहीं देखा। मुझे इंसल्टिंग महसूस हुआ। हालांकि एक टाइम गुजरा और उसके बाद बजातिया फैमिली के साथ उन्होंने एक और फिल्म की। कि मैं प्रेम की दीवानी हूं। और इस दौरान उन्हें क्लेरिफाई किया गया कि आखिर मैंने प्यार किया। फिल्म के लिए यह सेलेक्ट हो गई थी। उसके बावजूद उपासना को कास्ट क्यों नहीं किया गया।
उपासना ने बताया कि जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब राजकुमार बजातिया ने ही एकनॉलेज किया कि मैं मैंने प्यार किया के लिए सेलेक्ट हो गई थी। फिर मैंने उस दिन राजकुमार बजातिया से पूछा कि अगर मैं सेलेक्ट हो गई थी तो मुझे इस फिल्म में क्यों नहीं लिया गया? तो इस पर उन्होंने जवाब दिया था
कि तुम्हारी हाइट सलमान खान से ज्यादा थी। इसीलिए तुम्हें सेलेक्ट नहीं किया गया। उपासना ने इस पर तर्क दिया कि सलमान खान से तो श्रीदेवी की हाइट भी ज्यादा है। सलमान श्रीदेवी के साथ काम कर सकते हैं। मेरे साथ नहीं। तो इस पर राजकुमार बजात्या ने तर्क देकर कहा कि अगर मैं ऐसा करता तो जैसे एक टाइम के बाद इंडस्ट्री को श्रीदेवी ने छोड़ दिया वैसे ही तुम भी यह इंडस्ट्री छोड़ देती। कुछ इस तरह से उपासना को सालों तक गुस्सा रहा। इंसल्टेड फील हुआ कि उन्हें मैंने प्यार किया। फिल्म में सेलेक्ट होने के बावजूद कास्ट नहीं किया