Cli

हवा में पत्ते की तरह उड़ा युवक, ऐसी आंधी की हजारों किलो का बिलबोर्ड भी उखड़ा

Uncategorized

उत्तर प्रदेश में आए भीषण आंधी तूफान ने तबाही की ऐसी तस्वीर दिखाई है जिसने पूरे देश को हिला दिया। प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर, बरेली, उन्नाव और कानपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी बारिश और बिजली गिरने से अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं।

लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एक वीडियो चर्चा में है। बरेली का वो डरावना वीडियो जिसमें एक युवक तेज तूफान के बीच हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल इसके बाद से यह उठ रहा है कि यह वीडियो क्या सच है या फिर सोशल मीडिया पर वायरल कोई फेक क्लिप? नमस्कार, मेरा नाम है रिचा पराशर और आप देख रहे हैं वन इंडिया हिंदी। उत्तर प्रदेश में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। 96 लोगों की मौत की खबरें हैं और कई घायल [संगीत] बताए जा रहे हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक आसमान में उछलता दिखाई दे रहा है।

मानो वो उड़ रहा हो। वीडियो से आप हवा की गति और शक्ति का अनुमान लगा सकते हैं। इस वीडियो के बाद खबर फैल रही थी कि खबरें सही है या नहीं। कहीं यह फेक वीडियो तो नहीं। तो आपको बता दें कि वीडियो बिल्कुल भी फर्जी नहीं है। यानी कि वीडियो फेक नहीं है। कई राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों और स्थानीय रिपोर्ट्स ने इसकी पुष्टि भी की है कि घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की ही है। जहां तेज तूफान के दौरान एक युवक टीन का शेड जो होता है वह पकड़ कर खड़ा था। तभी तेज हवा का झोंका आया और पूरा टीन शेड युवक को लेकर हवा में उछल गया। युवक कई फीट ऊपर तक चला गया और फिर नीचे गिर पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक गंभीर रूप से घायल [संगीत] हुआ है

और उसके हाथ पैर में फ्रैक्चर बताए जा रहे हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने इसे एआई जनरेटेड या एडिटेड बताया। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।

जिससे यह साबित हो कि वीडियो नकली है। उल्टा कई भरोसेमंद मीडिया संस्थानों ने स्थानीय पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से घटना की पुष्टि भी की है। दरअसल उत्तर भारत में इस बार आया तूफान सामान्य आंधी नहीं थी। मौसम वैज्ञानिक इसे थंडर स्कॉल बता रहे हैं। इसमें तेज गर्मी, अचानक नमी और हवा के दबाव में बदलाव की वजह से बेहद खतरनाक तूफानी हवाएं चलती हैं। कई जगह हवा की रफ्तार 70 से 80 कि.मी. प्रति घंटे से ज्यादा की रिकॉर्ड की गई। यूपी के कई जिलों में पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभे गिर गए और कच्चे मकान ढह गए। दिल्ली हावड़ा रेल रूट तक प्रभावित हो गया। कई ट्रेनें घंटों फंसी रही। की खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई और हजारों गांव में बिजली सप्लाई ठप हो गई। बरेली का यह वायरल वीडियो अब इस तबाही की सबसे बड़ी तस्वीर बन चुका है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक टीन के शेड को बचाने की कोशिश कर रहा था। उसको पकड़ के शायद वह खुद को भी बचाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन अचानक हवा इतनी तेज हुई कि पूरा ढांचा ही उड़ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में तीन शेड और स्थाई ढांचे बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

फिलहाल मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और मृतकों के परिवारों को तुरंत मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों में एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव के कार्य में जुटींगी। यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं बल्कि मौसम के बदलते खतरनाक मिजाज की बड़ी चेतावनी बन चुका है। विशेषज्ञ लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि तेज आंधी या तूफान के दौरान खुले इलाकों, पेड़ों और टिन शेड जैसी जगहों से दूर रहें क्योंकि कुछ सेकंड की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। [संगीत] सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। डाउनलोड द वन इंडिया ऐप नाउ। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *