छत्तीसगढ़ के जजपुर जिले में सोमवार की दोपहर बेहद सामान्य थी। आसमान साफ था। एक प्राइवेट चार्ट प्लेन अपनी मंजिल की ओर तेजी से बढ़ रहा था। जो विमान कुछ देर पहले तक बादलों के बीच बिल्कुल सामान्य ढंग से उड़ान भर रहा था। जिसे देखकर नीचे मौजूद ग्रामीणों के बीच एक पल के लिए भी यह एहसास नहीं हुआ कि अगले ही पल मौत का खौफनाक तांडव होगा। वो अचानक काल के गर्द में प्लेन समाता नजर आया। जजपुर के नारायणपुर क्षेत्र में अरा पहाड़ियों के ऊपर उड़ रहा यह विमान देखते ही देखते अनियंत्रित होने लगा। चश्मदीदों की मानें तो यह विमान जमीन से महज 30 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और अचानक इसकी दिशा डगमगाने लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वो गगनचुंबी पेड़ों और पहाड़ों की चट्टानों से जा टकराया। आप फुटेजेस में वीडियो में साफ तौर पर देख पा रहे होंगे।
टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ और वो इलाका जो कि पल भर पहले शांत था वहां चीख पुकार और धुएं का गुबार सा मच गया। रतन पहली के जंगलों में जिस वक्त यह हादसा हुआ उस मंजर को देखकर ग्रामीणों के कलेजे कांप उठे। पहाड़ी की चोटी के ऊपर से ऊंची-ऊंची आग की लपटें नजर आई। धुआं नजर आया और देखते ही देखते काले धुएं ने पूरे आसमान को अपनी कैद में ले लिया। विमान का मलवा इधर-उधर बिखर चुका था। आग की भयावता चीख-चीख कर दुर्घटना की गंभीरता बयां कर रही थी। इस खौफनाक हादसे में पायलट और को पायलट की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि जिस तरह से विमान पहाड़ से टकराकर आग के गोले में तब्दील हो गया। वहां किसी का बचपाना चमत्कार से कम नहीं होगा। हालांकि सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है
कि क्या इस चार्टेड प्लेन में पायलटों के अलावा कोई भी सवार था? क्या कोई यात्री भी थे? प्रशासन इस गु्थी को सुलझाने में जुटा है। लेकिन पहाड़ी इलाका और घने जंगल की वजह से जानकारी जुटाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें बिना वक्त गवाए घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। एसएसपी लाल उमेद सिंह खुद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। लेकिन दुर्गम पहाड़ी रास्ता होने के कारण राहत और बचाव दल को मलवे तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि शुरुआत में पास जाना नामुमकिन सा नजर आ रहा है।
ग्रामीण इलाकों में इस घटना के बाद से ही दहशत का माहौल है और हर कोई उस भयावह मंजर को याद कर सिहर उठ रहा है जब उड़ता हुआ विमान अचानक आग की लपटों से घिरकर जमीन पर आ गिरा। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जशपुर जिला प्रशासन हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है। विमान के क्रैश होने की असली वजह तकनीकी खराबी थी या फिर मौसम अभी क्लियर नहीं हो पाया यह सब जांच के बाद साफ होगा। लेकिन उस वक्त की तस्वीरें वीडियोस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जो आपके भी रोंगटे खड़े कर देंगे। इन वीडियोस में पहाड़ की ऊंचाइयों से उठता काला धुआं किसी बड़ी त्रासदी का संकेत सा दे रहा है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी जुटाने की कोशिशें तेज कर दी गई।
प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और घटना स्थल पर मौजूद अधिकारी स्थिति का जायजा भी ले रहे हैं। हर बीतते मिनट के साथ नई जानकारियां सामने आ रही है और पूरी टीम इस कोशिश में लगी है कि जल्द से जल्द वास्तविकता का पता लगाया जाए। यह हादसा ना केवल जशपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा सदमा है। जिसने पल भर में सब कुछ तहस-नहस कर दिया। जो प्लेन शांति से किसी सामान्य चार्टर प्लेन की तरह अपनी उड़ान भर रहा था वो अचानक काल के गर्द में गया। धुएं में समाता नजर आया। बहरहाल मामले पर हमारी नजर है। जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा आपसे साझा करेंगे। मेरा नाम है मुकुंद। आप बने रहिए वन इंडिया के साथ। शुक्रिया। [संगीत] वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। डाउनलोड द वन इंडिया ऐप नाउ। [संगीत]