Cli

सिया केस में बॉलीवुड की एंट्री! संजय गुप्ता का वो एक पोस्ट, पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ भारी

Uncategorized

सिया गोयल केस पर अब बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बटा नजर आता है। मशहूर फिल्म मेकर संजय गुप्ता का एक पोस्ट सामने आया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। संजय गुप्ता ने सिया गोयल की तुलना सीधा रिया चक्रवर्ती से कर दी। लेकिन लोगों को उनकी बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। ऐसा उन्होंने आखिरकार क्या कहा

जिसके बाद इंटरनेट पर एक बड़ी कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है? चलिए समझते हैं। दरअसल पू का फेमस केतन अग्रवाल मर्डर केस हर दिन रंग बदलता जा रहा है। इन सबके बीच बॉलीवुड डायरेक्टर संजय गुप्ता का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संजय गुप्ता ने अपने पोस्ट में सिया गोयल मामले की तुलना रिया चक्रवर्ती विवाद से कर दी। उनका कहना था कि किसी भी आरोपी को अदालत का फैसला आने से पहले सोशल मीडिया पर दोषी ठहराना ठीक नहीं है। उन्होंने इशारोंइशारों में कहा जैसे पहले रिया को ट्रायल से पहले ही लोगों ने निशाना बनाया वैसे ही सेम सिचुएशन सिया गोयल के साथ भी बनती दिखाई दे रही है। पूरी कंट्रोवर्सी स्टार्ट हुई।

संजय का यह पोस्ट चंद ही मिनटों में वायरल हो गया। लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स को उनकी बात पसंद नहीं आई। लोगों ने कहा कि दोनों मामलों की परिस्थितियां पूरी तरह से अलग हैं। इसलिए तुलना करना ठीक नहीं है। इन सबके बीच कुछ यूज़र्स ने संजय गुप्ता को ट्रोल भी किया। उन्होंने कहा किसी भी केस पर जांच पूरी होने से पहले कोई भी कमेंट ना करें और लोगों को गुमराह ना करें।

वहीं कुछ लोगों ने संजय को सपोर्ट भी किया। उनका कहना था कि भारत की कानून के अनुसार जब तक अदालत किसी को दोषी साबित ना करें उसे अपराधी नहीं माना जा सकता। यानी कि सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर दो अलग-अलग राय देखने को मिल रही हैं। इधर पुलिस की जांच अभी भी जारी है। रिपोर्ट की मानें तो सिया गोयल और चेतन चौधरी से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां डिजिटल एविडेंस, कॉल रिकॉर्डिंग और घटना स्थल पर जाकर सबूत जुटा रही है।

आने वाले दिनों में कोर्ट की सुनवाई है और पुलिस इन्वेस्टिगेशन इस पूरे मामले की एक नई दिशा तय कर सकता है। सिया गोयल केस की बात की जाए तो अब सिर्फ क्रिमिनल एविडेंस नहीं बल्कि सोशल मीडिया डिबेट का एक बड़ा मुद्दा यह बनता जा रहा है। संजय गुप्ता के पोस्ट ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया क्या किसी आरोपी पर अदालत के फैसले से पहले राय रखना ठीक है? अब इस पूरे मामले में आगे क्या होगा? इस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले वक्त में अदालत इस पूरे मामले को लेकर क्या कुछ फैसला सुनाता है। लेकिन इन सबके बीच आप अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। क्या संजय गुप्ता की बात आपको ठीक लगती है या आपको लगता है कि संजय गुप्ता ने कुछ जल्दबाजी कर दी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *